GK

Ramayan GK

Ramayan GK in Hindi – रामायण से संबन्धित सामान्य ज्ञान

  • रामायण में कुल कितने अध्याय हैं? – 7
  • रामायण जिस युग से सम्बन्धित है, उसका क्या नाम है? – त्रेतायुग
  • महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम क्या था? – रत्नाकर
  • समुद्र मंथन से प्राप्त उस हाथी का क्या नाम था, जो श्वेत वर्ण का था? – ऐरावत
  • श्रीराम को लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया? – सुषेण
  • अहल्या के पति का नाम था? – गौतम
  • राम भक्त हनुमान के पुत्र का क्या नाम है? – मकरध्वज
  • लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था? – गरुड़
  • राम को वनवास देने की प्रेरणा कैकेयी को किससे मिली थी? – मन्थरा
  • हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता को किस वृक्ष के नीचे बैठा देखा? – शिंशपा
  • मेघनाद का दूसरा नाम क्या था? –  इन्द्रजित
  • राम और लक्ष्मण को आश्रमों की रक्षा करने के लिए वन में कौन-से ब्रह्मऋषि ले गये थे? – विश्वामित्र
  • मधुरापुरी नगरी की स्थापना किसने की थी? – शत्रुघ्न
  • उस सरोवर का क्या नाम था, जो एक योजन लम्बा तथा इतना ही चौड़ा था? – पंचाप्सर
  • रावण ने वानरों के राजा सुग्रीव के पास किसे अपना दूत बनाकर भेजा था? – शुक
  • हनुमानजी की माता पूर्वजन्म में एक अप्सरा थीं। अप्सरा रूप में वह किस नाम से जानी जाती थीं? – पुंजिकस्थली
  • रामायण कालीन सरयू नदी को वर्तमान में क्या कहते हैं? – घाघरा
  • रामायण के सबसे छोटे कांड का क्या नाम है? – अरण्यकांड

इसे भी पढ़े: इतिहास सामान्य ज्ञान 

  • रावण के पुत्र मेघनाद ने हनुमान को अशोक वाटिका में किस अस्त्र से बंधक बनाया था? – ब्रह्मपाश
  • समुद्र मंथन जिस पर्वत को मथानी बनाकर किया गया था, उसका क्या नाम था? – मंदराचल
  • शत्रु द्वारा चलाये हुए अस्त्र को निष्फल करने की विधि का क्या नाम है? – रभस
  • रामायणानुसार उस समुद्र का क्या नाम था, जिसका जल रक्त वर्णी था? – लोहित सागर 
  • जिस महर्षि ने श्रीराम के दु:खमय जीवन की भविष्यवाणी की थी, वे कौन थे? – दुर्वासा
  • वह वानर कौन था, जो एक सरोवर के जल में अपनी परछाई देखकर उससे युद्ध करने के लिए कूदा और स्त्री बन गया? – ऋक्षराज
  • निम्नलिखित में से यम के हाथी को किस नाम से जाना जाता है? – महापद्म
  • ‘मातलि’ नाम से किस देवता के सारथी को जाना जाता है? – इंद्र
  • निम्नलिखित में से ‘कलहप्रिय’ किसे कहा जाता है? – नारद
  • रामायण के अनुसार वह कौन-सा देश था, जो सुंदर अश्वों के लिए प्रसिद्ध था? – बाह्लीक
  • वानर यूथपति केसरी किस पर्वत पर निवास करता था? – कांचन
  • दुंदुभी नामक दैत्य का वध किसने किया था? – बालि
  • रावण के एक सेनापति विरूपाक्ष का वध किसने किया था? –  हनुमान
  • तक्षक नाग के शरीर का रंग कैसा था? – रक्त वर्ण
  • नागपाश’ नामक अस्त्र मेघनाद को किसने प्रदान किया था? – इन्द्र
  • जिस बाण का अग्र भाग फरसे के समान हो, उसे क्या कहते हैं? – भल्ल
  • निम्न में से कौन-सा राजा वसिष्ठ ऋषि के पुत्रों द्वारा दिये गए शाप से चाण्डाल बन गया था? – त्रिशंकु
  • सम्पाति और जटायु में कितनी दूरी तक देखने की क्षमता थी? – 100 योजन
  • हनुमान को इच्छा मृत्यु का वरदान किसने दिया था? – देवराज इन्द्र
  • सुग्रीव के राज्य में भालू सेना का सेनापति कौन था? – धूम्र
  • वानरराज बालि किसका पुत्र था? – इन्द्र
  • किस ऋषि ने श्रीराम को ‘पंचवटी’ में ठहरने की सलाह दी थी? – अगस्त्य
  • किस नदी के तट पर श्रीराम ने जटायु का ‘अन्तिम संस्कार’ किया था? – गोदावरी
  • बालि के पिता ने उसे कौन-से दिव्याभूषण भेंट किए थे? – सोने का हार
  • किस नक्षत्र में श्रीराम ने सेना के साथ लंका पर आक्रमण किया था? – उत्तरा फाल्गुनी
  • ‘पंचवटी’ किस नदी के तट पर स्थित थी? – गोदावरी

Ramayan GK in Hindi – रामायण से संबन्धित सामान्य ज्ञान

  • रावण द्वारा सीता के हरण से पूर्व लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक और कान काट लिये थे? – शूर्पणखा
  • श्रीराम को यह सलाह किसने दी थी कि लंका से सीता को छुड़ाने के लिए सुग्रीव से मित्रता की जाए? – हनुमान
  • निम्न में से किसने रावण को सीता का हरण न करने की सलाह किसने दी थी? – मारीच
  • निम्न में से कौन-से ऋषि श्रीराम के समक्ष ब्रह्मलोक सिधारे थे? – शरभंग
  • श्रीराम किसका अंशावतार थे? – विष्णु
  • लंका नगरी किस पर्वत पर स्थित थी? – त्रिकूट
  • भरत की पत्नी का क्या नाम था? – मांडवी
  • कौशल्या किसकी माता थीं? – श्रीराम
  • महर्षि वाल्मीकि का आश्रम किस नदी के तट पर स्थित था? – तमसा
  • श्रीराम के वन चले जाने पर भरत उनके वियोग में अयोध्या से दूर किस स्थान पर रह रहे थे? – नन्दिग्राम
  • हनुमान की माता कौन थीं? – अंजनी
  • इनमें से कौन लक्ष्मण की पत्नी थीं? – उर्मिला
  • सीता किसका अवतार थीं? – लक्ष्मी
  • राजा दशरथ की माता कौन थीं? – इन्दुमती
  • मेघनाद की पत्नी का नाम क्या था? – सुलोचना
  • रावण किसका अवतार था? – हिरण्यकशिपु
  • वनवास काल में श्रीराम सर्वाधिक समय तक किस स्थान पर ठहरे थे? – चित्रकूट में
  • निम्न में से कौन लंका के राजा रावण की माता थीं? – कैकसी
  • शत्रुघ्न की पत्नी कौन थीं? – श्रुतकीर्ति
  • लक्ष्मण किसका अवतार थे? – शेष
  • किष्किंधा से बालि द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद सुग्रीव कहाँ रहने लगे थे? – ऋष्यमूक पर्वत पर
  • जटायु की माता का नाम क्या था? – श्येनी
  • विभीषण की पत्नी का नाम क्या था? – सरमा
  • लव-कुश का जन्म कहाँ हुआ था? – वाल्मीकि के आश्रम में
  • हनुमान किसके अंश से उत्पन्न हुए थे? – वायु देव
  • मन्दोदरी की माता का क्या नाम था? – हेमा
  • कुम्भकर्ण की पत्नी कौन थीं? – वज्रज्वाला
  • श्रीराम में विष्णु का कितना अंश था? – अर्धांश
  • वानर वीर अंगद किसके अंश से जन्मे थे? – बृहस्पति

इसे भी पढ़े: रामायण

  • हनुमान ने किस पर्वत पर चढ़कर समुद्र लाँघने हेतु छलाँग लगाई थी? – महेन्द्र
  • ‘खर’ की माता कौन थीं? – पुष्पोत्कटा
  • राजा जनक की पत्नी का क्या नाम था? – सुनयना
  • नन्दिग्राम अयोध्या की किस दिशा में स्थित था? – पूर्व
  • राजा दशरथ किसका अवतार थे? – स्वयंभुव मनु
  • बालि किसके अंश से उत्पन्न था? – इन्द्र
  • अयोध्या के प्रथम राजा कौन थे? – इक्ष्वाकु
  • रामभक्त हनुमान के पिता कौन थे? – केसरी
  • ‘शिखरास्त्र’, ‘क्रौंचास्त्र’ और ‘सौम्यास्त्र’ श्रीराम को किसने दिए थे? – विश्वामित्र
  • लंकापति रावण किसका पुत्र था? – विश्रवा
  • सुग्रीव किसके अंश से जन्मे थे? – इन्द्र
  • राक्षसी ताड़का के पिता का क्या नाम था? – सुकेतु
  • रावण से युद्ध करते समय श्रीराम के रथ का सारथ्य कौन कर रहा था? – मातलि
  • ‘सम्मोहनास्त्र’ व ‘मानवास्त्र’ किनके प्रिय अस्त्र हैं? – गन्धर्व
  • जटायु का पिता कौन था? – अरुण
  • रावण का ‘अंतिम संस्कार’ किसने किया था? – विभीषण
  • महर्षि परशुराम किसके अंशावतार थे? – विष्णु
  • जनक कहाँ के राजा थे? – मिथिला
  • वह कौन-सा अस्त्र है, जो पिशाचों का प्रिय अस्त्र माना जाता है? – मोहनास्त्र
  • ‘तेज:प्रभ’ नामक अस्त्र किस देवता का है? – सूर्य
  • श्रीराम के पुत्र लव कहाँ के राजा थे? – सूर्य
  • वानर यूथपति श्वेत का जन्म किसके अंश से हुआ था? – सूर्य
  • श्रीराम के वनवास से लौटकर आने की सूचना भरत को किसने दी थी? – हनुमान
  • जांबवान के पिता कौन थे? – गद्गद
  • वानर नल के पिता कौन थे? – विश्वकर्मा

इसे भी पढ़े: अर्थशास्त्र 

  • ब्रह्मा से वर माँगते समय कुंभकर्ण की जिह्वा पर कौन देवी आकर विराजमान हो गई थीं? – सरस्वती
  • केसरी वानर किसके अंश से जन्मे थे? – बृहस्पति
  • कुश कहाँ के राजा थे? – कुशस्थली
  • ‘शिशिर’ नामक अस्त्र किस देवता का है? – सोम
  • सुग्रीव के पिता कौन थे? – ऋक्षराज
  • लंका जाने हेतु समुद्र पर सेतु बाँधते समय श्रीराम ने किस देवता की आराधना की थी? – शिव
  • सुषेण वानर किसके अंश से जन्मा था? – वरुण
  • सहस्रार्जुन कहाँ का राजा था? – माहिष्मती
  • मनु का अस्त्र इनमें से कौन-सा है? – शीतेषु
  • सीता के स्वयंवर की क्या शर्त थी? – शिव का धनुष उठाना
  • वानर यूथपति दधिमुख में किसका अंश विद्यमान था? – चन्द्रमा
  • निषादराज गुह कहाँ के राजा थे? – श्रृंगवेरपुर
  • निम्न में से वह कौन-सा अस्त्र है, जो पूर्व में प्रजापति कृशाश्व का पुत्र नहीं था? – नारायणास्त्र
  • खर’ और ‘दूषण’ कहाँ रहते थे? – दण्डक वन
  • निम्न में से किस ऋषि ने सीताजी की शुद्धता का दावा किया था? – वाल्मीकि
  • शूरसेन जनपद किसने बसाया था? – शत्रुघ्न
  • ऋषि अगस्त्य कहाँ रहते थे? – दण्डकारण्य 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!