GKCurrent Affairs

Padma Awards 2022 | पद्म पुरस्कार 2022 | Padma Puraskar 2022

Padma Awards 2022 | पद्म पुरस्कार 2022 | Padma Puraskar 2022

1. 2022 में कुल कितने लोगों को पद्म पुरस्कार दिए गए?

Ans. 128

महत्वपूर्ण बिंदु:

वर्ष 2022 में कुल 128 पद्म पुरस्कार देने को घोषणा हुई, इनमें

  1. पद्म विभूषण4
  2. पद्म भूषण17
  3. पद्म श्री107

पद्म पुरस्कार के बारे में:

  • यह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है,यह ऐसी सभी गतिविधियों या विषय के क्षेत्रों में उपलब्धियों की पहचान करता है, जिनमें सार्वजनिक सेवा का तत्त्व शामिल है.
  • ये पुरस्कार विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिये जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि.
  • पद्म पुरस्कार वर्ष 1954 में प्रारम्भ किये गए थे, वर्ष 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 के दौरान थोड़े से अंतराल को छोड़कर ये पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किये गए है.

यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं:

  1. पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिये)
  2. पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा)
  3. पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा)

2. 2022 में कुल कितने लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है?

Ans. 4

पद्म विभूषण विजेताओं के नाम:

  1. सुश्री प्रभा अत्रे – महाराष्ट्र / कला
  2. श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) – उत्तर प्रदेश / साहित्य और शिक्षा
  3. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) – उत्तराखंड / सिविल सेवा
  4. श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) – उत्तर प्रदेश / पब्लिक अफेयर्स

3. 2022 में कुल कितने लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया?

Ans. 17

पद्म भूषण विजेताओं के नाम:

  1. गुलाम नबी आज़ाद – जम्मू और कश्मीर / पब्लिक अफेयर्स
    (2014 से 2021 तक राज्यसभा के विपक्ष के नेता)
  2. विक्टर बनर्जी – पश्चिम बंगाल / कला
  3. गुरमीत बावा (मरणोपरांत) – पंजाब / कला
    गुरमीत बावा पंजाबी लोक गायिका है
  4. बुद्धदेव भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल / पब्लिक अफेयर्स
    बुद्धदेव भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है
  5. नटराजन चंद्रशेखरन – महाराष्ट्र / व्यापार और उद्योग
  6. कृष्ण एला और सुचित्रा एला – तेलंगाना / व्यापार और उद्योग
    कृष्ण एला और सुचित्रा एला भारत बायोटेक कम्पनी के संस्थापक है
  7. मधुर जाफ़री – अमेरीका / अन्य-पाक कला
  8. देवेंद्र झाझरिया – राजस्थान / खेल
    देवेंद्र झाझरिया पैरालम्पिक खिलाड़ी है
  9. राशिद खान – उत्तर प्रदेश / कला
  10. राजीव महर्षि – राजस्थान / सिविल सेवा
  11. सत्य नारायण नडेला – अमेरीका / व्यापार और उद्योग
    माइक्रोसॉफ्ट के CEO है
  12. सुंदरराजन पिचाई – अमेरीका / व्यापार और उद्योग
    गूगल के पेरेंट कम्पनी अल्फाबेट के CEO है
  13. साइरस पूनावाला – महाराष्ट्र / व्यापार और उद्योग
    सीरम इंस्टीटूट ऑफ इंडिया के प्रमुख
  14. संजय राजाराम (मरणोपरांत) – मेक्सिको / विज्ञान और इंजीनियरिंग
  15. प्रतिभा राय – ओडिशा / साहित्य और शिक्षा
  16. स्वामी सच्चिदानंद – गुजरात / साहित्य और शिक्षा
  17. वशिष्ठ त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश / साहित्य और शिक्षा

4. 2022 में कुल कितने लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया?

Ans. 107

2022 में पद्मश्री पाने वाले प्रमुख लोग:

  1. ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा (भाला फैंक)
  2. प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी)
  3. वंदना कटारिया (महिला हॉकी खिलाड़ी)
  4. चंद्रप्रकाश द्विवेदी (निर्देशक)
  5. सोनू निगम (संगीतकार)
  6. अवनी लेखरा (पैरा निशानेबाज)
  7. ब्रह्मानन्द सांखवलकर (फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान)
  8. अजीता श्रीवास्तव (गायिका)
  9. बाबा शिवानंद
  10. अजय कुमार सोनकर (वैज्ञानिक)
  11. डाक्‍टर मोतीलाल (वैज्ञानिक)

5. पद्म पुरस्कार के तीन प्रकार कौन से है?

Ans. 1. पद्म विभूषण 2. पद्म भूषण 3. पद्म श्री

6. भारत का पहला सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौनसा है?

Ans. भारत रत्न

7. भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौनसा है?

Ans. पद्म विभूषण

8. भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौनसा है?

Ans. पद्म भूषण

9. भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौनसा है?

Ans. पद्म श्री

10. पद्म पुरस्कार में कितने रुपये की नगद राशि दी जाती है?

Ans. कोई नगद राशि नहीं

11. पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा किस दिन की जाती है?

Ans. गणतंत्र दिवस

12. पद्म पुरस्कार किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

Ans. राष्ट्रपति

13. पद्म पुरस्कार किस वर्ष नहीं दिया गया था?

Ans. 1978, 1979 एवं 1993 से 1997

14. 2022 में कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है?

Ans. कोई भी नहीं

15. ‘भारत रत्न’ पुरस्कार किस वर्ष से दिया जाने लगा?

Ans. 2 जनवरी 1954

16. सबसे पहले “भारत रत्न पुरस्कार” से किनको सम्मानित किया गया है?

Ans. चन्द्रशेखर वेंकटरमन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन

17. भारत रत्न सबसे पहले किसके द्वारा प्रदान किया गया?

Ans. राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद

18. भारत रत्न पुरस्कार का आकार कैसा होता है?

Ans. पीपल के पत्ते की तरह

19. भारत रत्न पुरस्कार में कितने रुपये की राशि दी जाती है?

Ans. शून्य

20. भारत रत्न पाने वाले सबसे युवा शख्स कौन बने है?

Ans. सचिन तेंदुलकर

21. खेल जगत में भारत रत्न पाने वाले पहले शख्स कौन बने है?

Ans. सचिन तेंदुलकर

22. एक वर्ष में अधिकतम कितने लोगों को भारत रत्न दिया जाता है?

Ans. 3

23. भारत रत्न किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?

Ans. राष्ट्रपति

24. भारत रत्न पुरस्कार किस रंग के फीते में पहनाया जाता है?

Ans. सफेद

25. भारत रत्न अब तक कितने गैर नागरिकों को दिया जा चुका है?

Ans. 2

26. भारत रत्न किन दो गैर नागरिकों को दिया जा चुका है?

Ans. खान अब्दुल गफ्फार खान, नेल्सन मंडेला

27. भारत रत्न से सम्मानित पहली भारतीय महिला कौन थी?

Ans. इंदिरा गांधी

28. पहली बार मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार किसे दिया गया है?

Ans. लाल बहादुर शास्त्री

29. भारत रत्न पाने वाले प्रथम गैर नागरिक कौन थे?

Ans. खान अब्दुल गफ्फार खान

30. भारत रत्न पाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?

Ans. जवाहरलाल नेहरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!