NewsCurrent AffairsGK

Har Ghar Tiranga: तिरंगा फहराने के साथ Online Registration भी है जरूरी

Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान से जुड़ने के लिए आपको पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। 

Har Ghar Tiranga अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार ने  कर दी है। 13 अगस्त यानी आज से ये अभियान शुरू हो चुका है। हर घर तिरंगा अभियान के साथ जुड़ने से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है। सिर्फ घर पर तिरंगा फहराने से ही आप इस अभियान का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। आपको इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना भी बहुत जरूरी है।

 

घर या ऑफिस की छत पर तिरंगा फहराने से पहले आपको Har Ghar Tiranga की Official Site (http://harghartiranga.com) पर जाना होगा। होम पेज पर ही आपको बहुत सारे ऑप्शन नजर आएंगे, लेकिन यहां आपको PIN A Flag पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी। यहां आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

अगर आप अपना मोबाइल नंबर नहीं देना चाहते हैं तो आप Google Account का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां से आपको Location Access देना होगा। लोकेशन एक्सेस देने के बाद आपको PIN A Flag In Your Location पर क्लिक करना होगा। साथ ही यहां पर लोकेशन पर Virtual Flag को भी जगह दे सकते हैं। Registration करने के बाद आप सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं।

कैसे करें सेल्फी अपलोड

सेल्फी अपलोड करने के लिए आपको Har Ghar Tiranga की Website (http://harghartiranga.com) पर ही आपको Upload Selfie With Flag का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपके सिस्टम या स्मार्टफोन की स्टोरेज ओपन हो जाएगी। इसके बाद आप आसानी से अपनी तस्वीर देख सकते हैं, आप जिस भी तस्वीर को अपलोड करना चाहते हैं, उसे आसानी से अपलोड भी कर सकते हैं। एक बार तस्वीर अपलोड होने के बाद आपकी तस्वीर का चयन किया जाएगा। जो तस्वीर अच्छी आएंगी उन्हें Digital Tiranga में स्थान दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने से पहले सुनिश्चित करें कि ये सेल्फी तिरंगा के साथ होनी चाहिए।

Certificate भी डाउनलोड कर सकते हैं

साथ ही आप यहां से सर्टिफिकेश भी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको जाकर एक फॉर्म भरना होगा। डिटेल भरने के बाद आपको लोकेशन भी दर्शानी होगी। इसके बाद आप आसानी से सर्टिफिकेश डाउनलोड भी कर सकते हैं। भारत सरकार के पोर्टल पर भी कई लोगों की सेल्फी को जगह दी गई है। अगर आपकी सेल्फी भी पसंद की जाती है तो यहां आप भी नजर आ सकते हैं, लेकिन उसके लिए पहले आपको सेल्फी अपलोड करनी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!