NewsCurrent AffairsGK

Happy Independence Day 2022 : आजादी के अमृत महोत्सव

Happy Independence Day 2022 : आजादी के अमृत महोत्सव

Happy Independence Day 2022 : इस स्वतंत्रता दिवस के साथ ही भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए कई मायने में खास है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2022 को “आजादी का अमृत महोत्सव” नाम का कार्यक्रम गांधीजी के आश्रम, साबरमती से लॉन्च किया था। 12 मार्च ही वह दिन था जब महात्मा गांधी ने 1930 में दांडी मार्च नाम की पैदल यात्रा शुरू की थी। खास बाद यह भी है  कि 12 मार्च 2022 को 15 अगस्त के 75 सप्ताह शेष थे। इसके साथ ही भारत सरकार ने लोगों की दिलों में ऊर्जा और एकता का जोश भरने के लिए ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान भी शुरू किया है। इसके लिए करीब सभी देशवासियों को अपने घर पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है। कई स्कूल, कॉलेजों व दफ्तरों में इसके लिए लोगों को तिरंगे भी बांटे जा रहे हैं।

15 अगस्त 2022 को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ ही देश 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। आज के दिन आजादी की लड़ाई में देश के लिए कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद किया जाता है। हालांकि पिछले दो सालों से कोरोना वायरस के कारण बड़े पैमाने पर कार्यक्रम नहीं किए जा सके। लेकिन इस बार प्रत्येक जगह पर आजादी का जश्न देखने को मिल रहा है। स्कूल, कॉलेजों व विभिन्न संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रम और अमर शहीदों की कुर्बानी को याद दिलाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग देशभक्ति के गीत सुनते हैं और सेना के शौर्य को प्रदर्शित करने वाली फिल्में भी देखते हैं। 15 अगस्त के इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को फेसबुक मैसेंजर ऐप, वॉट्सऐप मैसेज, वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक स्टेटस कोट्स क्रिएटर अन्य ऐप्स की मदद से शुभकामना संदेश भी भेजते हैं।

यह भी पढ़ेंः Har Ghar Tiranga: तिरंगा फहराने के साथ Online Registration भी है जरूरी

इसी को देखते हुए हम आपके लिए देशभक्ति से ओतप्रोत और लेटेस्ट शुभकामना संदेश लेकर आएं हैं जिन्हें आप अपनों में शेयर कर सकते हैं-

चलो फिर से वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला,  वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
बलदानियों के खून की वो धारा याद कर लें!!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त
मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा आएगी
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


दें सलामी इस तिरंगे को जिससे हमारी शान है;
सिर हमेशा ऊंचा रहे इसका, इसमें बसती हमारी जान है!!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


दिन दूर नहीं खंडित भारत को
पुनः अखंड बनाएंगे,
गिलगित से गारो पर्वत तक
आजादी पर्व मनाएंगे,
उस स्वर्ण दिवस के लिए आज से
कमर कसें बलिदान करें,
जो पाया उसमें खो न जाएं,
जो खोया उसका ध्यान करें
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना,
कभी तपती धूप में जलकर देख लेना,
कैसे होती है हिफाजत मुल्क की,
कभी सरहद पर खड़े जवानों को जाकर देख लेना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


कांटों में भी फूल खिलाएं
इस धरती को स्वर्ग बनाएं
आओ, सब को गले लगाएं
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


ये बात हवाओं को बताए रखना
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजत हमने की
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


भारत माता तेरी गाथा,
सबसे ऊंची तेरी शान,
तेरे आगे शीश झुकाएं,
दें तुझको सब सम्मान
भारत माता की जय
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजा,
शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान,
सरे जग में कहीं नहीं है दूसरा हिन्दुस्तान।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


गूंज रहा है भारत में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आज़ादी के दिन आओ मिलकर करे दुआ,
की बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक दिल में जान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


ना सरकार मेरी है, ना रौब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है,
मै ‘हिन्दुस्तान’ का हूँ और ‘हिन्दुस्तान’ मेरा है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


15 अगस्त एक ऐसा दिन है जो हमें आजादी की याद दिलाता है
और उन शहीदों की याद दिलाता है,
जिन्होंने इस देश के लिए अपना घर,
अपना परिवार एवं अपनी जिंदगी सब कुर्बान कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


क्यों मरते हो यारो सनम के लिए,
ना देगी दुपट्टा कफ़न के लिए,
मरना है तो मरो ‘वतन’ के लिए,
‘तिरंगा’ तो मिले कफन के लिए।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


आजाद की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची हो जो एक बूंद भी गरम लहू की,
तब तक भारत माता का आँचल नीलाम नहीं होने देंगे। 
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे,
देश भक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


आन देश की शान देश की,
देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा,
अपनी ये पहचान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


कुछ नशा तिरंगे की आन का हैं,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का हैं,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


कुछ तो बात है मेरे देश की मिट्टी में साहेब,
सरहदें कूद के आते हैं,
यहाँ दफ़न होने के लिए।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


वो ज़िंदगी ही क्या जिसमे देश भक्ति ना हो
और वो मौत ही क्या जो तिरंगे में ना लिपटी हो।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


देशभक्तों से ही देश की शान है,
देशभक्तों से ही देश का मान है,
हम उस देश के फूल हैं यारों,
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


आओ झुक कर सलाम करे उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुश नसीब होता है वो खून जो देश के काम आता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


जिन्हें है प्यार वतन से,
वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं,
माँ की चरणों में अपना शीश चढ़ाकर,
देश की आजादी बचाते हैं,
देश के लिए हँसते-हँसते अपनी जान लुटाते हैं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


इस मुल्क की हिफाज़त के लिए मेरा दिल,
मेरी जान भी क़ुर्बान है,
मत फैलाओ नफ़रत देश में
क्योंकि मेरे पास सिर्फ मेरा हिंदुस्तान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


आज सलाम है उनको,
जिनके कारण ये दिन आता है,
खुश नसीब होती है वो माँ,
जिनके बच्चों का बलिदान इस देश के काम आता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


तिरंगा हमारा हैं शान- ए-जिंदगी,
वतन परस्ती हैं वफ़ा-ए-ज़मी,
देश के लिए मर मिटना कुबूल हैं हमें,
अखंड भारत के स्वपन का जूनून हैं हमें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!


आओ देश का सम्मान करें,
शहीदों की शहादत याद करें,
एक बार फिर से राष्ट्र की कमान हिन्दुस्तानी अपने हाथ धरें,
आओ स्वतंत्रता दिवस का मान करें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं !!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!