Daily Current Affairs October 2020 – डेली करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2020
Daily Current Affairs October 2020 – डेली करेंट अफेयर्स अक्टूबर 2020
31 अक्टूबर 2020
- कौन सा बल्लेबाज टी-२० क्रिकेट में 1000 छक्के लगाने वाला दुनिया का पहला बल्लेबाज बन गए हैं? – क्रिस गेल
- आज देश में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती है, उनकी जयंती को किस दिन के रूप में मनाया जाता है? – राष्ट्रीय एकता दिवस
- केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूलों में ओबीसी को कितने प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है? – 27 प्रतिशत
- रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड कितने डॉलर पर पहुँच गया है? – 5.4 अरब डॉलर
- नेपाल सेना भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल मुकुंद नरवणे को किस सम्मान से सम्मानित करेगी? – महारथी सम्मान
- भारत की रितु फोगाट ने सिंगापुर में लगातार किस चैम्पियनशिप को तीसरी बार जीत लिया है? – मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए)
- भारत पे ने अपने प्लेटफॉर्म पर किसे लॉन्च करने की घोषणा की है? – डिजिटल गोल्ड
- भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है? – 81,37,119 (1,21,641 मौतें)
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने विश्व की पहली साईंटून आधारित पुस्तक का विमोचन किया है? – बाय-बाय कोरोना
- भारत के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – यशवर्धन कुमार सिन्हा
30 अक्टूबर 2020
- किस राज्य सरकार ने 600 रूपए में कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है? – उत्तर प्रदेश सरकार
- गुजरात के किस पूर्व मुख्यमंत्री का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है? – केशुभाई पटेल
- पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में किसका उद्घाटन करेंगे? – आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर
- केंद्र सरकार ने एनसीआर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय आयोग के गठन के साथ कितनी सजा का ऐलान किया है? – पांच साल जेल एवं एक करोड़ रूपए जुर्माना
- भारत सरकार ने भारतीय सेना के लिए किस मैसेजिंग ऐप को लॉन्च किया है? – Secure Application for Internet (SAI)
- भारतीय मूल की लेखिका अनीता आनंद को उनकी किस किताब के लिए ब्रिटेन के प्रतिष्ठित पुरस्कार हिस्ट्री लिटरेरी प्राइज के लिए चुना गया है? – ए टु टेल ऑफ़ मैसकॉयर रिवेंज एंड द राज
- महाराष्ट्र सरकार ने कितने जिला परिषद् स्कूलों को मॉडल स्कूल में तब्दील करने की घोषणा की है? – 300 स्कूल
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर का उनके पद का दुरुपयोग करने के कारण हटा दिया गया है उनका नाम क्या है? – प्रोफ़ेसर योगेश त्यागी
- किस राज्य सरकार ने अंतर जातीय विवाह को प्रोत्साहन देने के लिए सुमंगल पोर्टल को शुरू किया है जिसके तहत जोड़े को 2.5 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी? – ओडिसा सरकार
इसे भी पढ़े: भारत से संबन्धित सामान्य ज्ञान
29 अक्टूबर 2020
- किस राज्य सरकार ने 9वीं से 12वीं के छात्रों की फीस में 40 प्रतिशत की कटौती की है? – राजस्थान सरकार
- इसरो 7 नवंबर को किस सेटेलाइट को लांच करेगा जिससे बादलों के बीच भी पृथ्वी पर नजर रखी जा सकेगी? – EOS-01 सैटेलाइट
- आज के दिन (29 अक्टूबर) को प्रतिवर्ष किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व स्ट्रोक दिवस
- पुरुष वर्ग में 100 मीटर के विश्व चैम्पियन क्रिस्टियन कोलमैन पर डोपिंग नियंत्रण से जुड़े तीन नियमों का उल्लंघन करने के लिए कितने वर्ष का प्रतिबन्ध लगा दिया गया है? – दो साल
- किस चर्चित फिल्म एडिटर और प्रोड्यूसर का निधन हो गया है उनका नाम क्या था? – अनिल नायडू
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज किस ऐप को लॉन्च करेंगे? – ग्रीन दिल्ली ऐप
- उत्तर रेलवे के नए महाप्रबंधक के रूप में किसने कार्यभार संभाल लिया है? – आशुतोष गंगल
- एसबीआई बैंक किस विदेशी बैंक से 7400 करोड़ रूपए का कर्ज लेगी? – जापान बैंक
- राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान अकादमी की कमेटी ने किस डॉ को डॉ तुलसी दास चुघ अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है? – डॉ सतीश मिश्रा
28 अक्टूबर 2020
- फेसबुक की भारत प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? – अंखी दास
- केंद्र सरकार ने देश में अनलॉक-5 के तहत सितम्बर में जारी किये गए दिशा निर्देश को कब तक के लिए बढ़ा दिया गया है? – 30 नवंबर
- अमेरिका ने ताइवान को 2.37 अरब डॉलर में किस मिसाइल की डील को मंजूरी दे दी है? – हार्पून मिसाइल
- केंद्र सरकार ने किन राज्यों में बाहरी लोगों को फैक्ट्री, घर या दुकान के लिए जमीन खरीदने की मंजूरी प्रदान कर दी है? – जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख
- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए कितने अपराधियों को आतंकवादी घोषित कर दिया है? – 18 अपराधी
- 25 वर्ष तक एचडीएफसी की कमान सँभालने वाले आदित्य पुरी ने किसे नए सीईओ की जिम्मेदारी सौंप दी है? – शशिधर जगदीशन
- आंध्र प्रदेश में किस उत्सव को मनाया जा रहा है? – बन्नी उत्सव
- आज के दिन (28 अक्टूबर) को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन डे
- हार्ले डेविडसन ने किस कंपनी के साथ मिलकर भारतीय बाजार में आने की घोषणा की है? – हीरो मोटोकॉर्प
27 अक्टूबर 2020
- स्ट्रीट वेंडर्स की मदद के लिए शुरू की गयी योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है? – उत्तर प्रदेश
- अभिनेत्री पायल घोष किस राजनीतिक पार्टी में शामिल हो गयी हैं? – रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई (ए)
- किसे अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है? – एमी कोनी बैरेट
- किस देश ने डॉ हरिवंश राय बच्चन के नाम पर एक चौराहे का नाम रखा है? – पोलैंड
- कौन सी राज्य सरकार प्रदेश में मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर विधानसभा में बिल पेश करेगी? – राजस्थान सरकार
- बांग्लादेश ने हाल ही में किस योजना को लागू करने की घोषणा की है? – नो मास्क नो सर्विस पॉलिसी
- सेशेल्स देश के नए राष्ट्रपति के रूप में किसे चुना गया है? – वेवल रामकलवान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे? – कॉन्फ्रेंस ऑन विजिलेंस एंड एंटी करप्शन 2020
- 27 अक्टूबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व ऑडिओविजुअल हेरिटेज दिवस
26 अक्टूबर 2020
- मध्यप्रदेश के दमोह सीट से कांग्रेस विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है? – राहुल लोधी
- किस दिग्गज ने पुर्तगाल ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर अपने करियर की 92वीं जीत दर्ज करके माइकल शूमाकर (91 जीत) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है? – लुईस हैमिल्टन
- लेखिका और बाल नाट्य निर्देशिका का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है? – स्वर्णलता रावत
- गुजराती फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार एवं पूर्व भाजपा सांसद महेश कनोडिया का कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? – 83 वर्ष
- प्रथम श्रेणी क्रिकेटर एवं अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की है उनका नाम क्या है? – तन्मय श्रीवास्तव
- आलोक वर्मा को किस राज्य की लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? – हरियाणा
- उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला शिकायत कर्ताओं के लिए क्या स्थापित करने की घोषणा की है? – ग्लास रूम
- वैश्विक मोबाइल इंटरनेट स्पीड रैंकिंग में किस देश ने प्रथम स्थान हासिल किया है? – दक्षिण कोरिया
- साद हरीरी को किस देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है? – लेबनान
24 अक्टूबर 2020
- फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने किस देश को ग्रे लिस्ट में बरक़रार रखा है? – पाकिस्तान
- पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात में किस योजना सहित तीन प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे? – किसान सूर्योदय योजना
- आईपीएल इतिहास में पहली बार कौन सी टीम 10 विकेट से हारी है? – चेन्नई सुपरकिंग्स
- 35 साल के बाद भारत को किस गवर्निंग बॉडी की अध्यक्षता प्रदान की गयी है? – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ)
- सीजीडब्ल्यूए ने पानी की बर्बादी और बेवजह इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कितना दंड निर्धारित किया है? – 01 लाख रूपए जुर्माना एवं 05 साल तक जेल
- किस देश के उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं? – कोलंबिया
- एशिया में प्रभाव रखने वाले 10 सबसे शक्तिशाली देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? – चौथा
- सीमा मुस्तफा को किसका नया अध्यक्ष चुना गया है? – एडिटर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया
- उत्तराखंड राज्य सरकार ने किस योजना का उद्घाटन किया है? – एकीकृत कृषि ग्राम योजना
इसे भी पढ़े: कोरोनावायरस
23 अक्टूबर 2020
- करीब पांच दशक तक संसद भवन में खाने का इंतज़ाम देखने वाली उत्तर रेलवे को हटाकर किसे नियुक्त किया गया है? – भारतीय पर्यटन विकास निगम (ITDC)
- यूएसएफडीए (The United States Food and Drug Administration) ने कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए किस थेरेपी को मंजूरी दे दी है? – रेमडेसिविर थेरेपी
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस सहायता के लिए किस नम्बर पर क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद प्रक्रियाउपलब्ध करवाने की घोषणा की है? – 112
- VI टेलिकॉम कंपनी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं सूचना देने के उद्देश्य से कौन सा ऐप लॉन्च किया है? – माई अम्बर मोबाइल
- यूनिसेफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक किस राज्य को एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में पहला स्थान प्राप्त हुआ है? – हरियाणा राज्य
- किस कंपनी ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपना ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया है? – पारले एग्रो
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कौन सा पोर्टल लॉन्च किया है? – ई-धरती जियो पोर्टल
- पुडुचेरी राज्य का नया चुनाव आयुक्त किसे नियुक्त किया गया है? – रॉय पी थॉमस
- चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एसबीआई कार्ड के शेयर में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है? – आठ प्रतिशत
22 अक्टूबर 2020
- तेलंगाना के पहले गृह मंत्री एवं टीआरएस के नेता का निधन हो गया उनका नाम क्या है? – नायनी नरसिम्हा रेड्डी
- आज डीआरडीओ द्वारा किस मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है? – नाग एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल
- महाराष्ट्र के किस वरिष्ठ नेता ने बीजेपी से इस्तीफा देकर एनसीपी में शामिल होने का निर्णय लिया है? – एकनाथ खड़से
- जर्मनी की किस टेनिस खिलाड़ी ने 31 वर्ष की उम्र में सन्यास लेने की घोषणा की है? – जूलिया जॉर्जेस
- चेन्नई सुपरकिंग्स का कौन सा खिलाड़ी चोट के कारण पुरे सीजन से बाहर हो गया है? – ड्वेन ब्रावो
- कोविड-19 में विमानों के बेहतर संचालन एवं संक्रमण के दौरान बचाव व सावधानी पूर्वक यात्रा कराने में भारत के किस हवाई अड्डे को विश्व में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है? – इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट
- श्रीलंका एवं भारत की नौसेना ने साझा युद्धाभ्यास किया उसका नाम क्या रखा गया है? – स्लाईनेक्स-20
- भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने गुवाहाटी में बनाई गयी नयी पूर्वी कमान के लिए किसे अतिरिक्त महानिदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है? – अमृत मोहन प्रसाद
- कौन सा प्रदेश कृषि कानून को लागू न करने (ख़ारिज) वाला पहला राज्य बन गया है? – पंजाब
21 अक्टूबर 2020
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित होने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की वैधता सात साल से बढ़ाकर कितने वर्ष कर दी है? – आजीवन
- कौन सा क्रिकेटर लगातार आईपीएल के दो मैचों में शतक लगाने वाला पहला खिलाड़ी बन गया है? – शिखर धवन
- रिलायंस जिओ ने किस देश में क्वालकॉम कंपनी के साथ मिलकर 5G तकनीक का सफल परीक्षण किया है? – अमेरिका
- केंद्र सरकार ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा को कितने प्रतिशत बढ़ा दिया है? – 10 प्रतिशत
- हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र किस तिथि से फिर शुरू होगा? – 5 नवंबर
- प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने किस अभियान को शुरू किया है? – रेड लाइन ऑन, गाड़ी ऑफ़
- दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का निर्विरोध अध्यक्ष किसे चुना गया है? – रोहन जेटली
- आज के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व आयोडीन अल्पता दिवस
- विश्व बैंक ने गरीब देशों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए कितने रूपए देने की घोषणा की है? – 25 बिलियन डॉलर
20 अक्टूबर 2020
- कौन सा खिलाड़ी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाला पहला क्रिकेटर बन गया है? – महेंद्र सिंह धोनी
- पाकिस्तान में किस चाइनीज ऐप पर लगे बैन को हटा लिया गया है? – टिकटॉक
- कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटेन ने किस शहर में दो हफ्तों का पूर्ण लॉकडाउन (शुक्रवार से) लगाने की घोषणा की है? – वेल्स
- खाद्य नियामक एफएसएसएआई कब से ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया शुरू कर रहा है? – 01 नवंबर से
- किस कंपनी ने अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है? – पेटीएम
- राजकिरण राय को किस संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है? – भारतीय बैंक संघ
- केंद्र सरकार ने किस केंद्रीय गृह सचिव का कार्यकाल अगस्त 2021 तक बढ़ा दिया है? – अजय भल्ला
- आज के दिन को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व सांख्यिकी दिवस
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भारत को कब तक ट्रांस फैट से मुक्त करने की घोषणा की है? – वर्ष 2022 तक
19 अक्टूबर 2020
- शेख रसेल अंतर्राष्ट्रीय एयर राइफल चैम्पियनशिप में किन निशानेबाजों ने स्वर्ण पदक एवं रजत पदक जीत लिया है? – इलावेनिल बलारिवान (स्वर्ण पदक) एवं शाहु तुषार माने (रजत पदक)
- भारत के द्वारा अरब सागर में आईएनएस से ब्रम्होस मिसाइल के किस संस्करण का सफल परीक्षण किया है? – ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के समुद्र से मार करने वाले संस्करण
- मारथोमा समुदाय के आध्यात्मिक प्रमुख का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? – जोसेफ मारथोमा
- केंद्र व राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किस समुदाय को विशेष पहचान पत्र जारी करेगा? – ट्रांसजेंडर
- कौन सा देश फेस स्कैन करने वाला पहला देश बन गया है? – सिंगापुर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस विश्वविद्यालय 100वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगे? – मैसूर विश्वविद्यालय (कर्नाटक)
- ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2020 के मुताबिक 107 देशों की लिस्ट में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? – 94
- ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट 2020 में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? – बेलारूस
- न्यूजीलैंड में हुए आम चुनाव में किस पार्टी ने जीत दर्ज की है? – प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न की लेबर पार्टी (64 सीट)
16 अक्टूबर 2020
- भारत सरकार ने चीन से आयातित होने वाली किस चीज पर रोक लगा दी है? – एयर कंडीशनर (AC)
- किस वरिष्ठ खेल पत्रकार एवं क्रिकेटर का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? – किशोर भिमानी
- भारत की पहली ऑस्कर विजेता का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था? – भानु अथैया
- यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – विशाल वी शर्मा
- किस प्रख्यात मलयालम कवि का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है? – अक्कीथम अचुथन नंदबूरी
- राज्यों की जीएसटी भरपाई के लिए केंद्र सरकार कितने करोड़ रूपए का कर्ज लेगा? – 1.10 लाख करोड़
- क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने किस टीम का कप्तानी छोड़ दी है? – कोलकाता नाइट राइडर
- 15 अक्टूबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया गया है? – विश्व हैंडवॉश दिवस
- खाद्य एवं कृषि संगठन के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने रूपए का सिक्का जारी किया है? – 75 रूपए
15 अक्टूबर 2020
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शिक्षा नीति के तहत किस कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है? – टीचिंग लर्निंग एन्ड रिजल्ट्स फॉर स्टेट्स (स्टार्स)
- जनता दल यूनाइटेड के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी सिंह किस पार्टी में शामिल हो गयी हैं? – कांग्रेस
- नेपाल सरकार ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को किस मानद रैंक से सम्मानित करने की घोषणा की है? – जनरल ऑफ़ द नेपाल आर्मी
- दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को किसका अतिरिक्त प्रभार दिया गया है? – रोजगार एवं श्रम विभाग
- पंजाब सरकार ने पंजाब सिविल सेवाओं में महिलाओं को कितने प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है? – 33 प्रतिशत
- पदमश्री से सम्मानित कुचिपुड़ी नृत्यांगना का का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या है? – शोभा नायडू
- आज किस पूर्व राष्ट्रपति की जयंती मनाई जा रही है? – डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
- 15 अक्टूबर 2020 को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस
- हरियाणा सरकार ने जल की गुणवत्ता की जाँच ले लिए राज्य में किस सेवा को शुरू किया है? – मोबाइल वैन सेवा
14 अक्टूबर 2020
- जम्मू कश्मीर प्रशासन ने किसे 14 महीने बाद नजरबंदी से रिहा कर दिया है? – महबूबा मुफ़्ती
- किस संगठन ने अपने अंशधारकों की समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन सेवा शुरू की है? – कर्मचारी भविष्य निधि संघटन (EPFO)
- कौन सा स्टार फुटबॉलर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है? – क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- विश्वभर में 13 अक्टूबर को किस दिवस के रूप में मनाया गया है? – अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत किस स्थान पर है? – तीसरे स्थान
- 1952 के हेलसिंकी ओलम्पिक में 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली धावक का कैंसर के कारण 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? – चार्ली मूरे
- आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के मुताबिक किसने उद्यमियों की लिस्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है? – नितिन कामत
- मनोज कुमार भारती को किस देश का नया राजदूत नियुक्त किया गया है? – इंडोनेशिया
- अल्बानिया में भारत के नए राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – राहुल श्रीवास्तव
13 अक्टूबर 2020
- बिहार सरकार में मंत्री का बीमारी के कारण निधन हो गया उनका नाम क्या था? – विनोद कुमार सिंह
- नीलामी सिद्धांत में सुधार के लिए किन दो लोगों को अर्थशास्त्र 2020 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया है? – पॉल आर मिलग्राम एवं रॉबर्ट बी विल्सन (अमेरिका)
- भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? – कार्लटन चैपमैन
- नागालैंड के किस मंत्री का कोरोना के कारण 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? – सीएम छांग
- विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के कारण बंद स्कूलों से कितने करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है? – तीन लाख करोड़ रूपए
- फ़िनलैंड ने किसे एक दिन के लिए प्रधानमंत्री बनाया है? – एवा मुरटो
- गोवा राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में नामांकन के लिए किसके साथ समझौता किया है? – इंडिया पोस्ट
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा तैयार कितने पुलों का एक साथ उद्घाटन किया है? – 44 पुल
- देश का कौन सा राज्य घर-घर तक पेयजल पहुँचाने वाला पहला राज्य बन गया है? – गोवा
12 अक्टूबर 2020
- किस टेनिस खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 13वीं बार फ्रेंच ओपन सिंगल्स खिताब जीत लिया है? – राफेल नडाल
- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसकी 100वीं जयंती पर 100 रूपए के सिक्के का अनावरण करेंगे? – राजमाता विजयाराजे सिंधिया
- कौन सा क्रिकेटर टी-20 में 10 हजार रन बनाने वाला पहला एशियाई खिलाड़ी बन गया है? – शोएब मलिक
- फाउंडेशन फॉर एनवायरमेंट एजुकेशन की ओर से भारत के कितने समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग के लिए चुना गया है? – 8 समुद्री तट
- ११ अक्टूबर को किस दिवस के रूप में मनाया गया है? – अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
- किस महिला टेनिस जोड़ी ने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन का महिला युगल खिताब जीत लिया है? – टिमिया बाबोस (हंगरी), क्रिस्टीना म्लादेनोविच (फ्रांस)
- भारत में स्थित ब्रिटिश उच्चायुक्त ने किसे एक दिन का अपना उच्चयुक्त बनाया है? – चैतन्या वेंकटेश्वरन
- किसअभिनेत्री एवं नेता ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दी दिया उनका नाम क्या है? – खुशबू सुन्दर
- कोयला मंत्रालय ने कोयला क्षेत्र में अनुसंधान के लिए किस वेबसाइट को लॉन्च किया है? – (https://scienceandtech.cmpdi.co.in/)
10 अक्टूबर 2020
- शांति के लिए नोबेल पुरस्कार 2020 किसे प्रदान किया गया है? – वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम
- भारत एवं अमेरिका के बाद किस देश ने टिकटॉक ऐप को बैन कर दिया है? – पाकिस्तान
- कल नरेंद्र मोदी किस योजना को लॉन्च करने जा रहे हैं? – ग्रामीण इलाकों की संपत्ति से जुड़ा संपत्ति कार्ड
- किस कन्नड़ फिल्म निर्देशक का निधन हो गया है? – विजय रेड्डी
- उत्तर प्रदेश में क्लास II की सभी नौकरियों में किसे 05 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है? – भूतपूर्व सैनिक
- 10 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे
- कांग्रेस पार्टी ने असम के किस विधायक को 06 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है? – राजदीप गोवाला
- भारत ने लड़ाकू विमान सुखोई-30 से पहली एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया उसका नाम क्या है? – रुद्रम
- भारतीय मूल के श्रीकांत दतार को किस स्कूल का डीन नियुक्त किया गया है? – हॉवर्ड बिजनेस स्कूल
09 अक्टूबर 2020
- किस केंद्रीय मंत्री का 74 वर्ष की उम्र में बीमारी के कारण निधन हो गया है? – रामविलास पासवान
- पंजाबी भाषा का अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार ‘ढाहां पुरस्कार’ केसरा राम को उनकी किस किताब के लिए प्रदान किया गया है – जनानी पौध
- विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कितने प्रतिशत गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है? – ९.6 प्रतिशत
- दिल्ली एनसीएआर में 15 अक्टूबर से प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए किन जेनरेटर पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है? – डीजल जेनरेटर (आपात स्थितियों को छोड़कर)
- कौन युद्ध सेवा मेडल पाने वाली पहली महिला बन गयीं हैं? – मिंटी अग्रवाल
- फ़ोर्ब्स की ओर से जारी रैंकिंग में कौन लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में प्रथम स्थान पर हैं? – मुकेश अम्बानी
- किस फिल्म अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की है? – सना खान
- प्रतिवर्ष09 अक्टूबर को विश्वभर में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? – विश्व डाक दिवस
- असम के मुख्यमंत्री ने किस मोबाइल ऐप को लॉन्च किया है? – किसान रथ
08 अक्टूबर 2020
- आज वायुसेना का कौन सा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है? – 88वां
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक) एम राजेश्वर राव को किस नए पद पर नियुक्त किया गया है? – आरबीआई का डिप्टी गवर्नर
- सीबीआई के किस पूर्व चीफ ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया, उनका नाम क्या है? – अश्विनी कुमार
- पहलवान बबिता फोगाट ने हरियाणा खेल विभाग में अपने किस पद से इस्तीफा दे दिया है? – डिप्टी डायरेक्टर
- किन दो महिला वैज्ञानिकों को जीनोम एडिटिंग के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है? – प्रोफ़ेसर इमैनुएल शारपेंटियर (फ्रांस), जेनिफर डॉडना (अमेरिका)
- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट के निर्माण के लिए किन दो कंपनियों के बीच करार हुआ है? – नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) एवं स्विस कम्पनी
- केंद्र सरकार ने 50 फीसदी जनता के साथ सिनेमाघर कब से खोलने की इजाजत दे दी है? – 15 अक्टूबर से
- अमेरिका के किस मशहूर सिंगर का ८० वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? – जॉनी नैश
- यूजीसी ने देश के कितने विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया है? – 24 विश्वविद्यालय
07 अक्टूबर 2020
- किस फेमस गिटारिस्ट का 65 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है? – एडी वैन हेलेन
- केंद्र सरकार ने किस चीज के निर्यात पर लगे प्रतिबन्ध का हटा दिया है? – एन-95 मास्क
- सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह किस खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के लिए चुना है? – पृथ्वीराज यारा
- भारतीय बैटमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल एवं पी कश्यप ने किस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है? – डेनमार्क ओपन सुपर-750 टूर्नामेंट
- अफगानिस्तान के किस क्रिकेट खिलाड़ी का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है? – नजीब तरकाइ
- 2020 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से किन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया है? – रोजर पेनरोज (ब्रिटिश), रेनहार्ड गेंजल (जर्मनी), एंड्रिया गेज (अमेरिका)
- रिलायंस रिटेल में अबुधाबी इन्वेस्टमेंट ने कितने करोड़ रूपए में 1.2% की हिस्सेदारी खरीदी है? – 5512 करोड़ रूपए
- केंद्र सरकार ने किस योजना के तहत मोबाइल उत्पादन के 16 प्रस्तावों एवं 11 हजार करोड़ रूपए प्रोत्साहन के रूप में देने की मंजूरी दे दी है? – उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआई)
- एसबीआई बैंक के नए चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – दिनेश कुमार खारा
06 अक्टूबर 2020
- कांग्रेस पार्टी के किस विधायक का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया है? – कैलाश त्रिवेदी
- वर्ष 2020 के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए किन तीन वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है? – हार्वे जे ऑल्टर, चार्ल्स एम् राइस, माइकल हफटन
- भारत ने किस सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है? – सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (स्मार्ट)
- किस महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में लगातार 20वीं जीत दर्ज की है? – ऑस्ट्रेलिया
- भारत के किस पूर्व कबड्डी प्लेयर एवं वेटलिफ्टर का निधन हो गया है? – लोकनाथ बोलूर
- कौन से दो क्रिकेटर चोट के कारण आईपीएल 2020 के पुरे सीजन से बाहर हो गए हैं? – अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार
- जेईई अडवांस्ड परीक्षा में किसने प्रथम स्थान प्राप्त कियाहै? – चिराग फालोर
- कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है उनका नाम क्या है? – काजी रशीद मसूद
- किस देश में 22 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े वाटर फाउंटेन का उद्घाटन किया जायेगा? – युएई (दुबई)
05 अक्टूबर 2020
- बंगाली एवं हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी किस अभिनेत्री का 28 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? – मिष्टी मुखर्जी
- वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनका नाम क्या था? – मुलायम सिंह
- बिहार में किस पार्टी ने एनडीए से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है? – लोक जनशक्ति पार्टी
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जलवायु परिवर्तन के किस सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे? – डेयरिंग सिटीज 2020 सम्मेलन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किस पांच दिवसीय वैश्विक वर्चुअल शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे? – RAISE 2020.
- शूटर श्रेयसी सिंह ने किस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है? – भारतीय जनता पार्टी।
- किस भारतीय निशानेबाज ने पांचवे अंतर्राष्ट्रीयऑनलाइन निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीता है? – यशस्विनी सिंह
- फ़ोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी की सूची में किसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है? – रवि संथानम
- किस टनल पर पेट्रोल, डीजल, एलपीजी एवं अन्य विस्फोटक ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर 2 महीने की रोक लगा दी है? – अटल टनल रोहतांग
03 अक्टूबर 2020
- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कौन से बुक अमेरिका में 24 घंटे में बिकने वाली बेस्ट सेलर बुक बन गयी है? – अनफिनिश्ड
- कौन आईपीएल में सुरेश रैना को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा 194 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं? – सुरेश रैना
- किस देश के राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है? – अमेरिका
- आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग का उद्घाटन करेंगे उसका नाम क्या है? – अटल टनल
- ट्रम्प सरकार द्वारा किस वीजा पर लगाए गए प्रतिबन्ध पर एक अमेरिकी अदालत ने रोक लगा दी है? – एच-1 बी वीजा
- 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की किस जयंती को मनाया गया? – 151वीं
- एनएचपीसी लिमिटेड के नए निदेशक (वित्त) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – आरपी गोयल
- स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 में किन राज्यों को पहला एवं दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है? – गुजरात एवं उत्तर प्रदेश
- किस आईएएस अधिकारी को केंद्रीय औषधि सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?- सुश्री एस अपर्णा
01 अक्टूबर 2020
- सीबीआई की विशेष अदालत ने किस 28 साल पुराने केस में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी एवं मुरली मनोहर जोशी सहित 32 लोगों को आरोपमुक्त कर दिया है? – बाबरी ढांचा ध्वंस मामला
- किस 77 वर्षीय अभिनेता ने अपने अंगदान करने का ऐलान किया है? – अमिताभ बच्चन
- दिल्ली से मेरठ के बीच बन रहे रैपिड रेल के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज किसने मंजूर कर दिया है? – ब्रिक्स देशों के बैंक नव किवास बैंक
- सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय यात्री उड़ानों को कब तक निलंबित कर दिया गया है? – 31 अक्टूबर
- भारत ने ओडिशा के बालासोर में किस मिसाइल के नए संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है? – ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल। स्वीट्वेंर्लै
- आयकर विभाग ने वर्ष 2018-19 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तिथि कब तक के लिए बढ़ा दी है? – 30 नवंबर
- अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी सिल्वरलेक पार्टनर्स ने रिलायंस रिटेल में कितने करोड़ रूपए का अतिरिक्त निवेश करने की घोषणा की है? – 1875 करोड़ रूपए
- उत्तर प्रदेश सरकार ने किस सांसद को Y-प्लस सेक्योरिटी प्रदान की है? – रवि किशन (गोरखपुर)
- स्विट्जरलैंड ने किस टेनिस स्टार ने अपने करियर का 150वां ग्रैंडस्लैम मैचजीता है? – स्टेन वावरिंका