Biography

Chandragupta Maurya Biography in Hindi | चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय

चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय, इतिहास (Chandragupta Maurya, Biography, History, Birth, Death, Place, Father, Jivani, Family in Hindi)

मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चन्द्रगुप्त भारत के बहुत अच्छे शासक माने जाते है, जिन्होंने बहुत सालों तक शासन किया. चन्द्रगुप्त मौर्य एक ऐसे शासक थे जो पुरे भारत को एकिकृत करने में सफल रहे थे, उन्होंने अपने अकेले के दम पर पुरे भारत पर शासन किया. उनसे पहले पुरे देश में छोटे-छोटे शासक हुआ करते थे, जो यहाँ वहां अलग शासन चलाते थे, देश में एकजुटता नहीं थी. चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपना शासन कश्मीर से लेकर दक्षिण के डेक्कन तक, पूर्व के असम से पश्चिम के अफगानिस्तान तक फैलाया था. भारत देश के अलावा चन्द्रगुप्त मौर्य आस पास के देशों में भी शासन किया करते थे. चन्द्रगुप्त मौर्य के बचपन के बारे में कोई ज्यादा नहीं जानता है. कहा जाता है वे मगध के वंशज थे. चन्द्रगुप्त मौर्य जवानी से ही तेज बुद्धिमानी थे, उनमें सफल सच्चे शासक की पूरी गुणवत्ता थी, जो चाणक्य ने पहचानी और उन्हें राजनीती व सामाजिक शिक्षा दी.

चन्द्रगुप्त मौर्य का परिचय (Chandragupta Maurya’s Introduction)

बिंदु (Points) जानकारी (Information)
नाम(Name) चंद्रगुप्त मौर्य
जन्म (Birth) 340 ई.पू.
जन्म स्थान (Birth Place) पाटलिपुत्र
मृत्यु (Death) 297 ई.पू.
मृत्यु स्थान (Death Place) श्रवणबेलगोला, कर्नाटक
शासनकाल (Reign) 321 ईसा पूर्व से 298 ईसा पूर्व तक
पत्नी का नाम (Wife Name) दुर्धरा, हेलेना
पुत्र / उत्तराधिकारी (Successor) बिन्दुसार
पिता (Father Name) सर्वार्थसिद्धि
माँ (Mother Name) मुरा
पौत्र (Grand Son) अशोक, सुशिम, वीतशोका

चन्द्रगुप्त मौर्य शुरूआती जीवन (Chandragupta Maurya Early Life)

चन्द्रगुप्त मौर्य के परिवार की कही भी बहुत सही जानकारी नहीं मिलती है, कहा जाता है वे राजा नंदा व उनकी पत्नी मुरा के बेटे थे. कुछ लोग कहते है वे मौर्य शासक के परिवार के थे, जो क्षत्रीय थे. कहते है चन्द्रगुप्त मौर्य के दादा की दो पत्नियाँ थी, एक से उन्हें 9 बेटे थे, जिन्हें नवनादास कहते थे, दूसरी पत्नी से उन्हें चन्द्रगुप्त मौर्य के पिता बस थे, जिन्हें नंदा कहते थे. नवनादास अपने सौतले भाई से जलते थे, जिसके चलते वे नंदा को मारने की कोशिश करते थे. नंदा के चन्द्रगुप्त मौर्य मिला कर 100 पुत्र थे, जिन्हें नवनादास मार डालते है बस चन्द्रगुप्त मौर्य किसी तरह बच जाते है और मगध के साम्राज्य में रहने लगते है. यही पर उनकी मुलाकात चाणक्य से हुई. इसके बाद से उनका जीवन बदल गया. चाणक्य ने उनके गुणों को पहचाना और तकशिला विद्यालय ले गए, जहाँ वे पढ़ाया करते थे. चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य को अपने अनुसार सारी शिक्षा दी, उन्हें ज्ञानी, बुद्धिमानी, समझदार महापुरुष बनाया, उन्हें एक शासक के सारे गुण सिखाये.

चन्द्रगुप्त मौर्य की पहली पत्नी दुर्धरा थी, जिनसे उन्हें बिंदुसार नाम का बेटा हुआ, इसके अलावा दूसरी पत्नी देवी हेलना थी, जिनसे उन्हें जस्टिन नाम के पुत्र हुआ.  कहते है चन्द्रगुप्त मौर्य की दुश्मन से रक्षा करने के लिए आचार्य चाणक्य उन्हें रोज खाने में थोड़ा-थोड़ा जहर मिलाकर देते थे, जिससे उनके शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता आ जाये और उनके शत्रु उन्हें किसी तरह का जहर न दे पाए. यह खाना चन्द्रगुप्त अपनी पत्नी के साथ दुर्धरा को बाटते थे , लेकिन एक दिन उनके शत्रु ने वही जहर ज्यादा मात्रा मे उनके खाने मे मिला दिया, उस समय उनकी पत्नी गर्भवती थी, दुर्धरा इसे सहन नहीं कर पाती है और मर जाती है, लेकिन चाणक्य समय पर पहुँच कर उनके बेटे को बचा लेते है. बिंदुसार  को आज भी उनके बेटे अशोका के लिए याद किया जाता है, जो एक महान राजा था.

मौर्य साम्राज्य की स्थापना (Maurya Empire)

मौर्य साम्राज्य खड़े होने का पूरा श्रेय चाणक्य को जाता है. चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य से वादा किया था, कि वे उसे उसका हक दिला कर रहेंगें, उसे नवदास की राजगद्दी पर बैठाएंगे. चाणक्य जब तक्षशिला में टीचर थे, तब अलेक्सेंडर भारत में हमला करने की तैयारी में था. तब तक्षशिला के राजा, व गन्धारा दोनों ने अलेक्सेंडर के सामने घुटने टेक दिए, चाणक्य ने देश के अलग-अलग राजाओं से मदद मांगी. पंजाब के राजा पर्वेतेश्वर ने अलेक्सेंडर को युद्ध के लिए ललकारा. परन्तु पंजाब के राजा को हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद चाणक्य ने धनानंद, नंदा साम्राज्य के शासक से मदद मांगी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इस घटना के बाद चाणक्य ने तय किया कि वे एक अपना नया साम्राज्य खड़ा करेंगे जो अंग्रेज हमलावरों से देश की रक्षा करे, और साम्राज्य उनके अनुसार नीति से चले.  जिसके लिए उन्होंने चन्द्रगुप्त मौर्य को चुना. चाणक्य, मौर्य साम्राज्य के प्रधानमंत्री कहे जाते थे.

चन्द्रगुप्त मौर्य की जीत (Chandragupt Maurya’s Victory)

चन्द्रगुप्त मौर्य ने अलेक्सेंडर को चाणक्य नीति के अनुसार चलकर ही हराया था. इसके बाद चन्द्रगुप्त मौर्य एक ताकतवर शासक के रूप में सामने आ गए थे, उन्होंने इसके बाद अपने सबसे बड़े दुश्मन नंदा पर आक्रमण करने का निश्चय किया. उन्होंने हिमालय के राजा पर्वत्का के साथ मिल कर धनानंद पर आक्रमण किया. 321 BC में कुसुमपुर में ये लड़ाई हुई जो कई दिनों तक चली अंत में चन्द्रगुप्त मौर्य को विजय प्राप्त हुई और उत्तर का ये सबसे मजबूत मौर्या साम्राज्य बन गया. इसके बाद चन्द्रगुप्त मौर्य ने उत्तर से दक्षिण की ओर अपना रुख किया और बंगाल की खाड़ी से अरब सागर तक राज्य फ़ैलाने में लगे रहे. विन्ध्य को डेक्कन से जोड़ने का सपना चन्द्रगुप्त मौर्य ने सच कर दिखाया, दक्षिण का अधिकतर भाग मौर्य साम्राज्य के अन्तर्गत आ गया था.

305 BCE में चन्द्रगुप्त मौर्य ने पूर्वी पर्शिया में अपना साम्राज्य फैलाना चाहा, उस समय वहां सेलयूचुस निकेटर का राज्य था, जो seleucid एम्पायर का संसथापक था व अलेक्सेंडर का जनरल भी रह चुका था. पूर्वी पर्शिया का बहुत सा भाग चन्द्रगुप्त मौर्य जीत चुके थे, वे शांति से इस युद्ध का अंत करना चाहते थे, अंत में उन्होंने वहां के राजा से समझौता कर लिया और चन्द्रगुप्त मौर्य के हाथों में सारा साम्राज्य आ गया, इसी के साथ निकेटर ने अपनी बेटी की शादी भी चन्द्रगुप्त मौर्य से कर दी. इसके बदले उसे 500 हाथियों की विशाल सेना भी मिली, जिसे वे आगे अपने युद्ध में उपयोग करते थे. चन्द्रगुप्त मौर्य ने चारों तरफ मौर्य साम्राज्य खड़ा कर दिया था, बस कलिंगा (अब उड़ीसा) और तमिल इस साम्राज्य का हिस्सा नहीं था. इन हिस्सों को बाद में उनके पोते अशोका ने अपने साम्राज्य में जोड़ दिया था.

चन्द्रगुप्त मौर्य का जैन धर्म की ओर झुकाव व मृत्यु (Chandragupta Maurya Death)

चन्द्रगुप्त मौर्य जब 50 साल के थे, तब उनका झुकाव जैन धर्म की तरफ हुआ, उनके गुरु भी जैन धर्म के थे जिनका नाम भद्रबाहु था. 298 BCE में उन्होंने अपना साम्राज्य बेटे बिंदुसरा को देकर कर्नाटक चले गए, जहाँ उन्होंने 5 हफ़्तों तक बिना खाए पिए ध्यान किया, जिसे संथारा कहते है. ये तब तक करते है जब तक आप मर ना जाओ. यही चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने प्राण त्याग दिए.

चन्द्रगुप्त मौर्य के जाने के बाद उनके बेटे ने साम्राज्य आगे बढाया, जिनका साथ चाणक्य ने दिया. चन्द्रगुप्त मौर्य व चाणक्य ने मिल कर अपनी सूझबूझ से इतना बड़ा एम्पायर खड़ा किया था. वे कई बार हारे भी, लेकिन वे अपनी हार से भी कुछ सीखकर आगे बढ़ते थे. चाणक्य कूटनीति के चलते ही चन्द्रगुप्त मौर्य ने इतना बड़ा एम्पायर खड़ा किया था, जिसे आगे जाकर उनके पोते अशोका ने एक नए मुकाम पर पहुँचाया था. चन्द्रगुप्त मौर्य जैसे महान शासक योद्धा से आज के नौजवान बहुत सी बातें सीखते है, इनपर बहुत सी पुस्तकें भी लिखी गई है, साथ ही चन्द्रगुप्त मौर्य टीवी सीरीज भी आई थी, जो बहुत पसंद की गई थी.

अखंड भारत (United India)

चाणक्य और पोरस की सहायता से चन्द्रगुप्त मौर्य मगध के सिंहासन पर बैठे और चन्द्रगुप्त ने यूनानियों के अधिकार से पंजाब को मुक्त करा लिया. चंद्रगुप्त मौर्य ने नंदवंशीय शासक धनानंद को पराजित कर 25 वर्ष की अल्पायु में मगध के सिंहासन की बागडोर संभाली थी. चंद्रगुप्त का नाम प्राचीनतम अभिलेख साक्ष्य रुद्रदामन का जुनागढ़ अभिलेख में मिलता है.

चन्द्रगुप्त मौर्य का शासन-प्रबंध बड़ा व्यवस्थित था. इसका परिचय यूनानी राजदूत मेगस्थनीज के विवरण और कौटिल्य के ‘अर्थशास्त्र’ से मिलता है. चन्द्रगुप्त मौर्य के काल में भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र था. 18 महाजनपदों में बंटे भारत में उसका जनपद सबसे शक्तिशाली था. चन्द्रगुप्त से पूर्व मगध पर क्रूर धनानंद का शासन था, जो बिम्बिसार और अजातशत्रु का वंशज था.

चंद्रगुप्त-धनानंद युद्ध : चाणक्य के शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य (322 से 298 ईपू तक) का धनानंद से जो युद्ध हुआ था उसने देश का इतिहास बदलकर रख दिया. प्राचीन भारत के 18 जनपदों में से एक था महाजनपद- मगध. मगध का राजा था धनानंद. इस युद्ध के बारे में सभी जानते हैं. चंद्रगुप्त ने उसके शासन को उखाड़ फेंका और मौर्य वंश की स्थाप‍ना की.

चंद्रगुप्त मौर्य का जैन धर्म की ओर ज्यादा झुकाव हो चला था. वे अपने अंतिम समय में अपने पुत्र बिंदुसार को राजपाट सौंपकर जैनाचार्य भद्रबाहू से दीक्षा लेकर उनके साथ श्रवणबेलागोला (मैसूर के पास) चले गए थे. तथा चंद्रगिरी पहाड़ी पर काया क्लेश द्वारा 297 ईसा पूर्व अपने प्राण त्याग दिए थे.

FAQ’s – Frequently Asked Questions of Chandragupta Maurya 

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म कब हुआ?

Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ईसा – पूर्व हुआ था

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म कहाँ हुआ था?

Ans : चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म पाटलिपुत्र  में हुआ था

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य किसका पुत्र था?

Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य नंदवंशी राजा महापद्मानन्द की दूसरी पत्नी मुरा के पुत्र थे

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य की पत्नी का क्या नाम था?

Ans : चन्द्रगुप्त मौर्य की पहली पत्नी दुर्धरा थी, जबकि दूसरी पत्नी देवी हेलना थी

Q. मौर्य वंश के संस्थापक कौन थे?

Ans : चन्द्रगुप्त मौर्य

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य ने कौन सा धर्म अपनाया?

Ans. ऐसा कहा जाता हैं कि चन्द्र गुप्त जी ने जैन धर्म से प्रेरित होकर जैन धर्म अपनाया

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कब हुई?

Ans. चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कर्नाटक के एक श्रावणबेला गोला नाम की जगह पर लगभग 300 ईसा पूर्व हुई थी

Q. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु कैसे हुई?

Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु भुखमरी के कारण हुई


दोस्तों, मै आशा करती हूँ की आपको ”Chandragupta Maurya Biography in Hindi | चन्द्रगुप्त मौर्य का जीवन परिचय” वाला Blog पसंद आया हो तो अपने दोस्तों और अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें।

अगर आपकी कोई प्रतिक्रियायें हों तो हमें comment के माध्यम से जरूर बताएं। आप मुझे सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते है, जल्दी ही आपसे एक नए ब्लॉग के साथ मुलाकात होगी तब तक मेरे ब्लॉग पर बने रहने के लिए धन्यवाद, जय हिन्द।

यह भी पढ़ेंः अल्बर्ट आइंस्टीन का प्रेरणादायी जीवन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!