GKCurrent Affairs

सूचकांक 2021 | India Rank in various Index 2021 | Suchkank mein Bharat ka Sthan | Current Affairs 2021

सूचकांक 2021 | India Rank in various Index 2021 | Suchkank mein Bharat ka Sthan | Current Affairs 2021

1. ‘अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2020 (International Intellectual Property Index 2020)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 40

बौद्धिक संपदा सूचकांक क्या है –
यह संपत्ति की एक श्रेणी है जिसमें मानव बुद्धि की अमूर्त रचनाएं शामिल हैं, जैसे कि किसी भी देश में व्यक्ति या संस्था द्वारा सृजित कोई रचना, संगीत, साहित्यिक कृति, कला, खोज, नाम अथवा डिजाइन आदि, उस व्यक्ति अथवा संस्था की ‘बौद्धिक संपदा’ कहलाती है,
टॉप तीन देश
1. अमेरिका
2. यूनाइटेड किंगडम
3. जर्मनी
इस सूचकांक के जारीकर्ता- US चैम्बर ऑफ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर

2. ‘न्यूज़ ऑन एयर रेडियो लाइव-स्ट्रीम ग्लोबल रैंकिंग (News On Air Radio Live-stream Global Rankings) 2021’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
Ans. अमेरिका

न्यूज़ऑनएयर शीर्ष देश (शेष विश्व) टॉप 3 देश 

  1. अमेरिका
  2. फ़िजी
  3. ऑस्ट्रेलिया

3. ‘वैश्विक शांति सूचकांक 2021 (Global Peace Index 2021)’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?

Ans. आइसलैंड

2021 में वैश्विक शांति सूचकांक 2021 का 15वां संस्करण जारी किया गया है.
इस सूचकांक में निम्नलिखित प्रमुख शर्तों के अनुसार देशों की रैंकिंग की जाती है
1. सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षा का स्तर
2. देशों में होने वाले आंतरिक एवं बाह्य संघर्ष के आधार पर
3. सैन्यीकरण की सीमा के आधार पर
4. और संभावित जलवायु परिवर्तन को भी इसके अंतर्गत एक नए मानक के रूप में शामिल किया गया है.
जारीकर्ता- ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (Australian think tank Institute for Economics & Peace)
वैश्विक शान्ति सूचकांक 2021 में भारत का स्थान- 135वें
वैश्विक शान्ति सूचकांक 2021 में टॉप 3 देश-
1. आइसलैंड
2. न्यूजीलैंड
3. डेनमार्क
वैश्विक शान्ति सूचकांक 2021 में आखिरी देश- सीरिया

4. ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 (World Press Freedom Index, 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 142

विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 
इस सूचकांक में पत्रकारों के लिये उपलब्ध स्वतंत्रता के स्तर के आधार पर 180 देशों की रैंकिंग की जाती है.
विश्व प्रेस स्वतंत्रता में टॉप 3 देश 
1. नॉर्वे
2. फिनलैंड
3. डेनमार्क
अंतिम स्थान- इरिट्रिया
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक के जारीकर्ता – रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Reporter Without Borders) संगठन ने जारी किया है.

5. ‘द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 (The Global Liveability Index 2021)’ में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा है?
Ans. ऑकलैंड

यह इंडेक्स शहरों में स्थिरता, स्वास्थ्य देखभाल, संस्कृति एवं पर्यावरण, शिक्षा, और बुनियादी ढांचे के आधार पर जारी किया जाता है.
इस इंडेक्स के अनुसार दुनियाभर में सबसे अधिक रहने लायक शहरों में न्यूज़ीलैंड का ऑकलैंड शहर शीर्ष पर है.
द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 टॉप 3 शहर 
1. ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड)
2. ओसाका (जापान)
3. एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
द ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 को Economist Intelligence Unit (EIU) ने जारी किया है.

6. ‘ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2021 (Global Fire Power Index 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 4

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स में देशों की सैन्य ताकत के आधार पर रैंक किया जाता है.
ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 138 देशों को रैंक किया गया है, इन देशों का मूल्यांकन लंबे समय तक आक्रामक और रक्षात्मक सैन्य अभियानों के आधार पर किया गया है.
टॉप 3 देशों के नाम 
1. अमेरिका
2. रूस
3. चीन

7. SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट ‘वैश्विक सैन्य व्यय 2020 (Global Military Expenditure 2020)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 3

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा प्रकाशित नवीनतम आँकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में सैन्य खर्च 1,981 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।
टॉप तीन देश
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
2. चीन
3. भारत

8. वैश्विक लिंग अंतर इंडेक्स 2021 (Global Gender Gap Index 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 140

वैश्विक लिंग अंतर इंडेक्स- यह इंडेक्स सभी देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और राजनीति में महिलाओं और पुरुषों के बीच सापेक्ष अंतराल के आधार पर जारी किया जाता है
वैश्विक लिंग अंतर इंडेक्स 2021 में टॉप 3 देश 
1. आइसलैंड
2. फिनलैंड
3. नॉर्वे
वैश्विक लिंग अंतर इंडेक्स में भारत का स्थान – 140वां
जारीकर्ता – वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF)

9. ‘ग्‍लोबल साइबर सिक्‍योरिटी इंडेक्‍स (Global Cybersecurity Index) 2021’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 10वें

साइबर सिक्योरिटी के मामले में भारत ने चीन को भी पीछे कर दिया है, दुनियाभर में साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से सबसे सुरक्षित देशों में भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया है, पहले भारत 47वें स्थान पर होता था.
टॉप 3 देश
1. अमेरिका
2. यूनाइटेड किंगडम और सऊदी अरब
3. इस्टोनिया
इस रिपोर्ट के जारीकर्ता- इंटरनेशनल टेलिकम्युनिकेशन यूनियन (ITC)
मुख्यालय- जिनेवा (स्विट्ज़रलैंड)

10. ‘हेनले पासपोर्ट सूचकांक 2021 (Henley Passport Index 2021)’ में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 85वें

यह सूचकांक हेनले ग्लोबल मोबिलिटी रिपोर्ट (Henley Global Mobility Report) का एक हिस्सा है जिसे इंटरनेशनल सर्वे कंपनी ‘हेनली एंड पार्टनर्स’ द्वारा जारी किया जाता है.
यह सूचकांक दुनिया के सभी पासपोर्टों की क्रमबद्ध रैंकिंग करता है और यह बताता है कि किसी एक विशेष देश का पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना पूर्व वीजा के यात्रा कर सकता है.
टॉप तीन देश
1. जापान
2. सिंगापुर
3. जर्मनी तथा दक्षिण कोरिया
‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 Q2 भारत का स्थान- 84
‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2021 Q3 भारत का स्थान- 90

11. ‘वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक 2021 (World Energy Transition Index- ETI 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 87

वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक – यह सूचकांक किसी भी देश में ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और देशों की ऊर्जा प्रणालियों पर वर्तमान स्थिति क्या है, इसके आधार पर यह सूचकांक जारी किया जाता है.
वैश्विक ऊर्जा रूपांतरण सूचकांक में टॉप 3 देश 
1. स्वीडन
2. नॉर्वे
3. डेनमार्क
भारत का स्थान – 87
जारीकर्ता – विश्व आर्थिक मंच (WEF)

12. समावेशी इंटरनेट सूचकांक- 2021 (Inclusive Internet Index 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 49

इस सूचकांक का उद्देश्य
यह इंडेक्स यह निर्धारित करता है कि इंटरनेट किसी देश में लोगों के लिये कितना सहज, सुलभ और प्रासंगिक है.
इस सूचकांक में टॉप तीन देश
1. स्वीडन
2. अमेरिका
3. स्पेन
इस सूचकांक के जारीकर्ता- द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)

13. ‘ग्लोबल स्टार्टअप इकोसिस्टम इंडेक्स (Global Startup Ecosystem Index) 2021’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 20वें

यह स्टार्टअप पर्यावरण के आधार पर देशों और शहरों को रैंक करता है.
टॉप 3 देश 
1. अमेरिका (124.4 स्कोर)
2. यूनाइटेड किंगडम (28.7 स्कोर)
3. इज़राइल (27.7 स्कोर)
भारत का स्थान- 20वां (8 स्कोर)
जारीकर्ता- स्टार्टअप ब्लिंक / मुख्यालय- तेल अवीव (इजराइल)

14. विदेशी कामगारों के लिए दुनिया का सबसे महंगा शहर कौनसा बना है?
Ans. अश्गाबात

वार्षिक रिपोर्ट में आवास, भोजन और परिवहन जैसे खर्चों की लागत के आधार पर 209 शहरों की रैंकिंग की गई है.
अश्गाबात तुर्कमेनिस्तान देश की राजधानी है
भारत के महंगे शहर
1. मुंबई (78)
2. नई दिल्ली (117)
3. चेन्नई (158)
इस रिपोर्ट के जारीकर्ता- कंसल्टेंसी फर्म मर्सर (Mercer)

15. UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2020 में कितने डॉलर का विदेशी निवेश (FDI) हुआ है?
Ans. 64 बिलियन डॉलर

भारत में 2020 में 64 बिलियन डॉलर (64 अरब डॉलर) का एफडीआई हुआ.
संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में भारत में 64 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) आया और विदेशी निवेश के लिहाज से भारत दुनिया में पांचवे नंबर रहा है
इस रिपोर्ट में टॉप 3 देश
1. अमेरिका
2. चीन
3. हांगकांग
भारत का स्थान- पाँचवां
इस रिपोर्ट के जारीकर्ता- UNCTAD (संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन)

16. ऊकला (Ookla) द्वारा जारी ‘ग्लोबल इंटरनेट स्पीडटेस्ट इंडेक्स 2020’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 129

मोबाइल इंटरनेट स्पीड में टॉप 3 देश के नाम 
1. कतर
2. दक्षिण कोरिया
3. UAE
भारत का स्थान- 129

17. ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार ‘सबसे ज्यादा रहने योग्य’ शहर कौनसा बना है?
Ans. बेंगलुरु

सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) द्वारा जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 में बेंगलुरु को भारत के सबसे रहने योग्य शहर के रूप में नामित किया गया है
रिपोर्ट ने प्रत्येक शहर के जीवन स्तर को आसान बनाने के लिए चार मापदंडों पर ध्यान केंद्रित किया, जो हैं: जीवन की गुणवत्ता, आर्थिक क्षमता, स्थिरता और नागरिकों की धारणा.
टॉप तीन शहर
1. बेंगलुरु
2. चेन्नई
3. शिमला

18. ‘वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक (Global Competitiveness index) 2021’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 43

IMD द्वारा जारी विश्व प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग में 64 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है, इसमें यह आकलन किया जाता है कि कोई देश अपने लोगों की सुख समृद्धि को बढ़ाने में कहां तक आगे बढ़ा है.
वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता सूचकांक 2021 में टॉप तीन देश 
1. स्विट्जरलैंड
2. स्वीडन
3. डेनमार्क
इस सूचकांक के जारीकर्ता- इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD)

19. 2021 की ‘सीपरी (SIPRI) रिपोर्ट’ के अनुसार भारत के पास कितने परमाणु हथियार है?
Ans. 156

भारत 156 परमाणु हथियार के साथ 6वें स्थान पर है.
टॉप तीन देश 
1. रूस (6255 हथियार)
2. अमेरिका (5550 हथियार)
3. चीन (350)
पड़ोसी देश – चीन के पास 350 परमाणु हथियार है और चीन तीसरे स्थान पर है

20. सतत विकास रिपोर्ट (SDR) 2021 में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 120

SDR एक वार्षिक रिपोर्ट है, जो संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों को 17 सतत विकास लक्ष्यों (SDG) के खिलाफ उनके प्रदर्शन के आधार पर रैंक करती है.
टॉप तीन देश
1. फ़िनलैंड
2. स्वीडन
3. डेनमार्क
जारीकर्ता- सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क (SDSN)

21. कौन सा शहर ‘टॉम टॉम ट्रैफिक इंडेक्स 2020’ में शीर्ष पर रहा है?
Ans. मास्को

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से ट्रैफिक कंजेशन में आई कमी एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही है.
ट्रैफिक कंजेशन लेवल की जानकारी देने वाली कंपनी टॉमटॉम के मुताबिक ग्लोबल ट्रैफिक इंडेक्स में मुंबई दुनिया का दूसरा ऐसा शहर है जहां ट्रैफिक कंजेशन काफी ज्यादा है.
टॉप तीन शहर
1. मास्को*
2. मुम्बई
3. बोगोटा

22. नाइट फ्रैंक द्वारा जारी ‘वैश्विक घरेलू मूल्य सूचकांक 2020 (Global Home Price Index 2020)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 56वें

‘वैश्विक घरेलू मूल्य सूचकांक’ में दुनियाभर के 56 देशों एवं क्षेत्रों की आवासीय परिसंपत्तियों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का आकलन किया जाता है. इसमें आधिकारिक आंकड़ों पर गौर किया जाता है
टॉप तीन देश
1. तुर्की
2. न्यूजीलैंड
3. स्लोवाकिया

23. ‘कोरोना वायरस प्रदर्शन सूचकांक 2021’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
Ans. न्यूजीलैंड

कौन सा देश कोरोना वायरस से कितने अच्छे से लड़ है इसके आधार पर यह रिपोर्ट जारी की गई है.
टॉप 3 देश 
1. न्यूजीलैंड
2. वियतनाम
3. ताइवान
भारत इस सूचकांक में 98 देशो में 86वें नम्बर पर रहा है,और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा की कमी के कारण चीन को इस सूची से बाहर रखा गया है.
ऑस्ट्रेलिया के ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ ने इस रिपोर्ट को जारी किया है

24. जर्मनवाच द्वारा जारी ‘वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 2021’ (Global Climate Risk Index 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 7

यह सूचकांक देश और अर्थव्यवस्था पर जलवायु घटनाओं के प्रभाव का विश्लेषण करता है, और यह सूचकांक यह बताता है कि मौसम संबंधी नुकसान की घटनाओं के कारण कौन सा देश कितना प्रभावित हुआ है.
‘वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 2021’ में टॉप 3 देश 
1. मोजाम्बिक
2. ज़िम्बाब्वे
3. बहामा
वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक हाल ही में जर्मनी के जर्मनवाच नामक एक NGO द्वारा जारी किया गया है.

25. जर्मनवाच द्वारा जारी ‘वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक 2021’ (Global Climate Risk Index 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 10

जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक को जर्मनवॉच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा वर्ष 2005 से वार्षिक आधार पर प्रकाशित किया जाता हैहै
सूचकांक में पहले तीन स्थान रिक्त हैं, क्योंकि कोई भी देश शीर्ष तीन स्थानों से संबंधित मापदंडों को पूरा करने में सफल नहीं हो पाया।
‘वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 2021’ में टॉप 3 देश
1. स्वीडन
2. यूनाइटेड किंगडम
3. डेनमार्क

26. हाल ही में जारी एक अध्ययन के अनुसार ‘दुनिया की सबसे खतरनाक सड़को के मामले’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 4

हाल ही में जारी एक अध्ययन के अनुसार सबसे खतरनाक सड़को के मामले में दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर रहा है,जबकि थाईलैंड दूसरे, अमेरिका तीसरे, और भारत चौथे स्थान पर रहा है.
और इस सूची के अनुसार सबसे सुरक्षित सड़को की श्रेणी में नॉर्वे पहले, जापान दूसरे, स्वीडन तीसरे स्थान पर रहा है. (V Imp)
जारीकर्ता- इंटरनेशनल ड्राइविंग एजुकेशन देने वाली कंपनी Zutobi ने हाल ही में एक रिसर्च किया है.

27. वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट ‘Migration And Development Brief’ के अनुसार 2020 में सबसे ज्यादा रेमिटेंसेज (Remittances) किस देश ने प्राप्त किया है?
Ans. भारत

धन-प्रेषण (What is Remittance) 
जब कोई प्रवासी अपने मूल देश में बैंक, डाकघर या ऑनलाइन ट्रांसफर के ज़रिये पैसा भेजता है तो उसे Remittance (रेमिटेंस) कहते हैं.
वर्ष 2020 में रेमिटेंसेज प्राप्त करने के मामले में चीन भारत के बाद विश्व मे दूसरे स्थान पर रहा है, और भारत और चीन के बाद तीसरे स्थान पर मैक्सिको है

28. ‘वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 (World Giving Index 2021)’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
Ans. इंडोनेशिया

वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स 2021 में टॉप 3 देश
1. इंडोनेशिया
2. केन्या
3. नाइजीरिया
वर्ल्ड गिविंग इंडेक्स में भारत का स्थान – 14वें

29. ब्लूमबर्ग द्वारा जारी ‘नवाचार सूचकांक 2021 (Innovation Index 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 50

इस सूचकांक के अंतर्गत विश्व के तमाम देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नवाचार क्षमता और परिणामों के आधार पर रैंकिंग दी जाती है.
नवाचार सूचकांक की शुरुआत ऐसे तरीकों को खोजने के उद्देश्य से हुई थी, जो समाज में नवाचार की समृद्धि को बेहतर ढंग से समझाने में समर्थ हों.
टॉप 3 देश के नाम 
1. दक्षिण कोरिया
2. सिंगापुर
3. स्विट्जरलैंड

30. ‘बिटकॉइन निवेश 2020’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
Ans. अमेरिका

बिटकॉइन निवेश लाभ 2020 में शीर्ष 25 देशों में पर है तथा उसका कुल लाभ $241 अरब है.
बिटकॉइन निवेश में लाभ प्राप्त करने की लिस्ट में शीर्ष देश –
1. अमेरिका
2. चीन
3. जापान
भारत का स्थान- 18

31. ‘फ्रीडम इन द वर्ल्ड रिपोर्ट 2021 (Freedom in the World Report 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 88वें

इस रिपोर्ट में 100 स्कोर वाले देशों में आजादी सबसे ज्यादा मानी जाती है, और फ्रीडम हाउस रिपोर्ट के अनुसार 100 स्कोर के साथ फ़िनलैंड, नॉर्वे, और स्वीडन दुनिया के सबसे स्वतन्त्र देश है.
भारत का स्कोर 67 है
फ्रीडम इन द वर्ल्ड रिपोर्ट 2021 को वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक फ्रीडम हाउस द्वारा जारी किया गया है.

32. ‘QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 (QS World University Ranking 2022)’ के अनुसार दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी कौन सी है?
Ans. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

वर्ष 2022 के लिए QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी की गयी है, जो विभिन्न मानकों पर दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की तुलना और रैंक करती है.
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप 3 यूनिवर्सिटी –
1. मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
2. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
3. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय
टॉप 3 भारतीय यूनिवर्सिटी –
IIT- बॉम्बे को 177 रैंक के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में स्थान दिया गया है, इसके बाद IIT-दिल्ली (185) और IISc (I86) बैंगलोर का स्थान है.
जारीकर्ता- Quacquarelli Symonds (QS)

33. ‘एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21’ में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा है?
Ans. मध्य प्रदेश

एनीमिया का अर्थ है, शरीर में खून की कमी, और यह तब होता है, जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है
एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक 2020-21 में टॉप 3 राज्य 
1. मध्य प्रदेश
2. ओडिशा
3. हिमाचल प्रदेश

34. ‘नवीकरणीय ऊर्जा देश आकर्षकता सूचकांक 2021 (Renewable Energy Country Attractiveness Index 2021)’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
Ans. अमेरिका

इस सूचकांक में यह पता चलता है कौनसा देश सौर ऊर्जा के इस्तेमाल में कितना आगे है, सौर ऊर्जा एक प्रकार का नवीकरणीय ऊर्जा है जो एक प्रकार का कभी न खत्म होने वाला और प्रदूषण रहित होता है.
टॉप 3 देश के नाम
1. अमेरिका
2. चीन
3. भारत
इस इंडेक्स को कंसल्टेंसी फर्म ‘Ernst & Young’ (लंडन) ने जारी किया है.

35. फोर्ब्स द्वारा जारी ‘विश्व के 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट’ की सूची में शीर्ष पर कौन रहे है?
Ans. कोनोर मैकग्रेगर

कोनोर मैकग्रेगर आयरलैंड के मिक्स्ड मार्शल आर्टस (MMA) फाइटर है.

36. फॉर्च्यून द्वारा जारी ‘दुनिया के 50 महानतम नेता 2021’ की सूची में शीर्ष पर कौन रहे है?
Ans. जैसिंडा अर्डर्न

फार्च्यून अमेरिका की पत्रिका का नाम है, और यह सूची कोविड -19 महामारी के बीच कुछ अलग करने के प्रयास, और बेहतर योगदान के आधार पर जारी की गई है.
टॉप 3 के नाम –
1. जैसिंडा अर्डर्न (न्यूजीलैंड की प्रधान मंत्री)
2. mRNA Pioneers
3. डैन शलमैन (पेपाल के CEO)
और इस सूची में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला शीर्ष 10 नामों में एकमात्र भारतीय हैं, और वे इस सूची में 10वें स्थान पर है.

37. संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी ‘विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2021 (वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट- 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 139

वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट’ के अनुसार फिनलैंड को लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश पाया गया है.
खुशहाली को आँकने के लिये सूचकांक में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद, कठिन समय में व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा, स्वस्थ जीवन की प्रत्याशा, सामाजिक सरोकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा भ्रष्टाचार और उदारता की अवधारणा को आधार बनाया जाता है.
टॉप तीन देश
1. फ़िनलैंड
2. आइसलैंड
3. डेनमार्क

38. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी ‘भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक 2020 (Corruption Perceptions Index 2020)’ में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. 86वें

इस सूचकांक में 180 देशों में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के स्तर का रैंक जारी किया जाता है, जिसमें शून्य से लेकर 100 तक के पैमाने का उपयोग किया जाता है.
भारत 40 अंकों के साथ 180 देशों में 86वें स्थान पर है.
टॉप तीन देश
1. डेनमार्क
2. न्यूज़ीलैंड
3. फिनलैंड

39. मानव स्वतंत्रता सूचकांक 2020 (Human Freedom Index 2021) में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 111

टॉप तीन देश
1. न्यूजीलैंड
2. स्विट्जरलैंड
3. हाँगकाँग
अंतिम स्थान- सीरिया
इस सूचकांक के जारीकर्ता- संयुक्त राज्य अमेरिका में कैटो इंस्टीट्यूट (Cato Institute) और कनाडा में फ्रेजर इंस्टीट्यूट (Fraser Institute)

40. IQ Air द्वारा जारी ‘वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी रिपोर्ट 2020’ के अनुसार विश्व की सबसे प्रदूषित राजधानी कौन सी बनी है?
Ans. दिल्ली

IQ Air ने वर्ल्ड एयर क्वॉलिटी रिपोर्ट जारी की है, और इस रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है.
पहले नम्बर पर दिल्ली (भारत), दूसरे नम्बर पर ढाका (बांग्लादेश), तीसरे पर उलनबाटोर (मंगोलिया) है.

41. SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ‘दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश’ कौन सा बना है?
Ans. सऊदी अरब

SIPRI – SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है, जो युद्ध तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध का कार्य करता है.

42. ‘आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक 2021 (Index of Economic Freedom 2021)’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 121

यह एक वार्षिक सूचकांक और रैंकिंग है, इसे वर्ष 1995 में द हेरिटेज फाउंडेशन और द वॉल स्ट्रीट जर्नल नामक थिंक-टैंक द्वारा बनाया गया था, यह सूचकांक दुनिया के देशों के बीच आर्थिक स्वतंत्रता को मापता है.
टॉप 3 देश 
1. सिंगापुर
2. न्यूजीलैंड
3. ऑस्ट्रेलिया
इस सूचकांक के जारीकर्ता- अमेरिकी थिंक टैंक हेरिटेज फाउंडेशन ने हाल ही में “आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक” जारी किया है.

43. ‘सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves)’ वाले देशों की सूची में भारत किस स्थान पर पहुंच गया है?
Ans. चौथे

टॉप तीन देश
1. चीन
2. जापान
3. स्विटजरलैंड

44. वीमेन इन बिजनेस 2021 रिपोर्ट के अनुसार ‘वरिष्ठ प्रबंध निदेशक’ के रूप में कार्य करने वाली महिलाओं के मामले में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
Ans. तीसरे

हाल ही में ग्लोबल अकाउंटिंग फर्म ‘Grant Thornton’ द्वारा वीमेन इन बिजनेस 2021 रिपोर्ट को जारी किया गया है
इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में वरिष्ठ प्रबन्धक के रूप में कार्य करने वाली महिलाओं के मामले में भारत को तीसरी रैंक मिली है.
टॉप तीन देश 
1. फिलिपिस
2. साउथ अफ्रीका
3. भारत

45. नीति आयोग द्वारा जारी ‘सतत् विकास लक्ष्य भारत सूचकांक 2020-21 (Sustainable Development Goals India Index 2020-21)’ में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है?
Ans. केरल

नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक (SDG) भारत सूचकांक 2020-21 की रैंकिंग जारी की है.
इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर केरल रहा है तथा बिहार का प्रदर्शन सबसे
बुरा रहा है.
टॉप 3 राज्य 
1. केरल -75 अंक
2. हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु -74 अंक
3. आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, उत्तराखंड -72अंक
केंद्रशासित प्रदेशों में चंडीगढ़ शीर्ष पर है. 

46. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी ‘ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स 2020 (Ease of Living Index 2020)’ में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा है? 
Ans. बेंगलुरु

यह इंडेक्स आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा मूल्यांकन उपकरण है,
जो शहर में शहरी विकास के लिए जीवन की गुणवत्ता और विभिन्न पहलों के प्रभाव का मूल्यांकन करता है.
टॉप तीन शहर
1. बेंगलुरू
2. पुणे
3. अहमदाबाद

47. ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक 2020 (Municipal Performance Index 2020)’ में कौन सा शहर शीर्ष पर रहा है?
Ans. इंदौर

यह सूचकांक नगरपालिकाओं की स्थानीय शासन प्रणाली, सेवाओं, वित्त, नीति, प्रौद्योगिकी और शासन के सभी क्षेत्रों की जांच के आधार पर किया जाता है.
मिलियन प्लस श्रेणी- इसमें इंदौर को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है, इसके बाद सूरत और भोपाल हैं
एक मिलियन से कम जनसंख्या श्रेणी- NDMC शीर्ष स्थान पर रही, इसके बाद तिरुपति और गांधीनगर का स्थान रहा

48. द इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (EIU) द्वारा जारी ‘लोकतंत्र सूचकांक 2020 (Democracy Index 2020)’ में कौन सा देश शीर्ष पर रहा है?
Ans. नॉर्वे

लोकतंत्र सूचकांक क्या है
इस रिपोर्ट में दुनिया के देशों में लोकतंत्र की स्थिति का आकलन पाँच पैमानों पर किया गया है –
टॉप तीन देश-
1. नॉर्वे
2. आइसलैंड
3. स्वीडन

49. ‘ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स 2021 (Brand Strength Index 2021)’ में दुनिया का सबसे मजबूत ब्रांड कौनसी कम्पनी बनी है?
Ans. Wechat

टॉप तीन कम्पनी
1. Wechat
2. Ferari
3. SBER (रूसी बैंक)
एक मात्र भारतीय कम्पनी JIO को पांचवा स्थान मिला है.

50. ‘शंघाई रैंकिंग 2020’ के अनुसार भारत मे सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षा संस्थानों में पहले स्थान पर कौन है?
Ans. IIsc बेंगलुरु

टॉप तीन वैश्विक संस्थान 
1. हार्वर्ड विश्वविद्यालय
2. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय
3. कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय

51. ‘चांडलर गुड़ गवर्नमेंट इंडेक्स 2021 (Chandler Good Government Index (CGGI) 2021’ में भारत किस स्थान पर रहा है?
Ans. 49

चांडलर गुड़ गवर्नमेंट इंडेक्स- यह इंडेक्स विश्व भर में 104 देशो की सरकारों की क्षमताओं और प्रभावशीलता, मजबूत कानून और नीतियां, वित्तीय प्रबंधन, लोगो की उन्नति में मदद करना आदि के आधार पर तैयार किया जाता है.
चांडलर गुड़ गवर्नमेंट इंडेक्स में टॉप 3 देश –
1. फिनलैंड
2. स्विट्जरलैंड
3. सिंगापुर
भारत का स्थान – 49वें
जारीकर्ता – चांडलर इंस्टिट्यूट ऑफ गवर्नेंस (सिंगापुर) ने जारी किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!