Current Affairs

28 January 2021 Current Affairs | 28 January Current Affairs in Hindi by NeedsEdu

28 January 2021 Current Affairs

Q. अमेरिकी ऊर्जा विभाग केचीफ ऑफ स्टाफके रूप में नियुक्त होने वाले प्रथम भारतीय अमेरिकी कौन बने?

Ans. तारक शाह

तान्या दास को विज्ञान से जुड़े मामलों के विभाग ‘ऑफिस ऑफ साइंस’ का चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है।
नारायण सुब्रमण्यम को ‘ऑफिस ऑफ जनरल काउंसेल’ में विधिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है।
शुचि तलाती जीवाश्म ऊर्जा से संबंधित विभाग ‘ऑफिस ऑफ फॉसिल एनर्जी’ में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त हुई हैं।
अमेरिका में जो बाइडन प्रशासन में ऊंचे पदों पर नियुक्त अन्य भारतीय
कमला हैरिस – उपराष्ट्रपति (49वीं)
डॉ. विवेक मूर्ति – सर्जन जनरल (अमेरिका का सर्वोच्च चिकित्सा अधिकारी)
डॉ. राज अय्यर – अमेरिकी सेना के प्रथम ‘मुख्य सूचना अधिकारी‘
वनीता गुप्ता – एसोसिएट अटॉर्नी जनरल
सबरीना सिंह – व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव
वेदांत पटेल – व्हाइट के सहायक प्रेस सचिव
माला अडिगा – जिल बाइडन की नीति निदेशक
गरिमा वर्मा – जिल बाइडन की डिजिटल निदेशक

Q. हाल ही मेंहोलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय दिवस” (अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस) कब मनाया गया?

Ans. 27 जनवरी

अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस’ 2021 का विषय- “Facing the Aftermath: Recovery and Reconstitution after the Holocaust.
संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार यह दिवस 2006 में मनाया गया।
नाजी जर्मनी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 1941-45 के बीच यूरोप की यहूदी आबादी के लगभग दो तिहाई हत्या कर दी थी जिसमें लगभग 6 मिलियन यहूदियों की मौत हो गई थी।

Q. फिक्की के नवीनतम आर्थिक आउटलुक सर्वेक्षण के अनुसार, 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में कितना प्रतिशत के संकुचन का अनुमान लगाया है?

Ans. 8 प्रतिशत

फिक्की के अनुसार FY22 में 9.6 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर के साथ भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन करेगी।
फिच रेटिंग्स के अनुसार FY21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 9.4% संकुचित रहेगी।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार FY21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7% संकुचित रहेगी।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार FY21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 8% तक संकुचित रहेगी।
इसके अलावा IMF के अनुसार 2021 में भारत की जीडीपी में 11.5% तक की वृद्धि होगी.
FICCI – Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ)
स्थापना – 1927
मुख्यालय – नई दिल्ली
प्रेसिडेंट – उदय शंकर
महासचिव – दिलीप चेनॉय

Q. ‘मार्सेलो रेबेलो डी सोसाकिस देश के लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुने गए हैं?

Ans. पुर्तगाल

डी सोसा, 9 मार्च 2016 से पुर्तगाल के राष्ट्रपति हैं और 9 मार्च, 2021 से अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
पुर्तगाल की राजधानी – लिस्बन
प्रधानमंत्री – एंटोनियो कोस्टा
संसद – एसेंबली ऑफ द रिपब्लिक
मुद्रा – यूरो

Q. हाल ही में स्पेन और किस देश ने यूरोप के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

Ans. फ्रांस

यह सौर ऊर्जा संयंत्र 590 मेगावाट का होगा।
इस सौर ऊर्जा संयंत्र को 364 मिलियन यूएस डॉलर की लागत से बनाया जायेगा।
इस परियोजना को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा (3 मेगावाट का) सौर ऊर्जा संयंत्रभारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल)
जुलाई 2020 में रीवा (MP) में 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन। (मिडिया के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा)
फ्रांस की राजधानी – पेरिस
राष्ट्रपति – इमैनुअल मैक्रों
प्रधानमंत्री – एडोर्ड फिलिप
संसद – पार्लियामेंट
मुद्रा – यूरो तथा फ्रैंक
स्पेन की राजधानी – मैड्रिड
सम्राट – फेलिप-VI, प्रधानमंत्री – पेड्रो संचेज,  संसद – कोर्टेस,  मुद्रा – यूरो

Q. 28 जनवरी 2021 को किस केन्द्रीय मंत्री ने “Work From Anywhere” पोर्टल लांच किया?

Ans. रविशंकर प्रसाद

इस पोर्टल को National Informatics Centre Services Inc (NICSI) की स्थापना के अवसर पर लांच किया गया। स्थापना – 28 January, 1995
यह पोर्टल कर्मचारियों को कहीं से भी मेल, ई-ऑफिस, कैलेंडर और अन्य विभागीय एप्लीकेशन्स का उपयोग करने की अनुमति देगा।
इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वर्चुअल इंटेलिजेंस टूल ‘तेजस’ को भी लॉन्च किया।
‘तेजस’ डेटा से महत्वपूर्ण जानकारी निकालेगा और नागरिक-केंद्रित सेवाओं की उचित डिलीवरी सुनिश्चित करेगा, साथ ही नीतिगत निर्णय और सरकार की सेवाओं की दक्षता में सुधार करने में मदद करेगा।
रवि शंकर प्रसाद – कानून मंत्री; संचार मंत्री; इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री

Q. किस कंपनी के दुनिया भर के कर्मचारियों ने मिलकरअल्फ़ा ग्लोबल एलायंसनामक एक अंतर्राष्ट्रीय संघ गठबंधन का गठन किया?

Ans. गूगल

यह गठबंधन, अस्थायी और अनुबंध श्रमिकों सहित अल्फाबेट के कर्मचारियों के अधिकारों के लिए काम करेगा।
यह गठबंधन ‘अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन’ को जवाबदेह बनाने के लिए बनाया गया है।
‘अल्फाबेट वर्कर्स यूनियन’ का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में अल्फाबेट के कर्मचारियों की समस्याओं को कवर करना है इसकी स्थापना 4 जनवरी 2021 को की गई।
गूगल की स्थापना – 1998
मुख्यालय – कैलिफोर्निया
संस्थापक – लैरी पेज और सर्गे ब्रिन
CEO – सुंदर पिचायी

Q. जे. के. शिवन को किस बैंक का प्रबंध निदेशक और CEO नियुक्त किया गया है?

Ans. धनलक्ष्मी बैंक

इस पहले इस बैंक की MD & CEO टी. लता ने 2020 में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
धनलक्ष्मी बैंक की स्थापना – 1927
चेयरमैन – संजीव कृष्णन

Q. हाल ही में किस बॉलीवुड अभिनेता ने “FAU-G” नामक गेम लॉन्च किया है?

Ans. अक्षय कुमार

FAU-G का पूर्ण रूप- Fearless and United Guards.
इस गेम को nCORE Games नाम की एक भारतीय कंपनी ने तैयार किया है।

Q. हाल ही में किसेमहावीर चक्र से सम्मानित किया गया है?

Ans. कर्नल बी. संतोष बाबू

कर्नल बाबू को 15 जून 2020 को गलवन घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए संघर्ष में सर्वोच्च बलिदान देने के लिए यह सम्मान दिया गया.
महावीर चक्र युद्धकाल में दिया जाने वाला दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है।
युद्धकाल में दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार – परमवीर चक्र
युद्धकाल में दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार – वीर चक्र
इस बार के वीर चक्र के विजेता – नायब सूबेदार मुडुराम सोरेन (मरणोपरांत), हवलदार के. पलानी (मरणोपरांत), नायब दीपक सिंह (मरणोपरांत), सिपाही गुरतेज सिंह (मरणोपरांत) और हवलदार तेजेंद्र सिंह
शांति के समय दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार – अशोक चक्र

Q. पीवी संजय कुमार किस हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे?

Ans. मणिपुर हाईकोर्ट

मणिपुर का गठन – 21 जनवरी 1972
राजधानी – इंफाल
मुख्यमंत्री – एन बिरेन सिंह
राज्यपाल – नजमा हेपतुल्ला
मुख्य न्यायाधीश – पी वी संजय कुमार
जिला – 16
निर्वाचन सीट – लोकसभा-2, राज्यसभा-1, विधानसभा-60
राजकीय चिन्ह – राजकीय पशु – संगाई हिरण, राजकीय पक्षी – मिसिस हूमेस, राजकीय वृक्ष – तून, राजकीय फुल- सिरोय कुमुदिनी

Q. 26 जनवरी से देश का सबसे पुराना वार्षिक उत्सवआदिवासी उत्सव 2021″ कहां शुरू हुआ है?

Ans. भुवनेश्वर

इस उत्सव की शुरूआत 1951 में की गई थी।
21 जनवरी – 5 फरवरी के बीच 15वें “तोशाली राष्ट्रीय शिल्प उत्सव” भी भुवनेश्वर में ही संचालित हो रहा है।
2020 में प्रथम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन – भुवनेश्वर
2023 में पुरुष हॉकी विश्वकप – भुवनेश्वर और राउरकेला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!