Current Affairs

30 January 2021 Current Affairs | 30 January Current Affairs in Hindi by NeedsEdu

30 January 2021 Current Affairs

Q. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री जुसेपी कोंते (Giuseppe Conte) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

Ans. इटली

प्रसिद्ध सिनेमाटोग्राफर विटोरियो स्टोराओ (इटली) ने 51वें इफ्फी में “लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार” जीता।
इटली की राजधानी – रोम
राष्ट्रपति – सर्जियो मैटेरेला
प्रधानमंत्री – गिउसेप कोंटे
संसद – पार्लियामेंट
मुद्रा – यूरो

Q. स्वामीनाथन जानकीरमन और अश्विनी कुमार तिवारी किस बैंक के नए प्रबंध निदेशक के तौर पर नियुक्त हुए हैं?

Ans. एसबीआई

यह दोनों प्रबंध निर्देशक के रूप में 2024 तक कार्य करेंगे।
स्वामीनाथन, प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति से पहले डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर (फाइनेंस) के पद पर थे।
अश्विनी कुमार तिवारी, इससे पहले एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ थे।
SBI की स्थापना – 1 जुलाई 1955
मुख्यालय – मुम्बई
चेयरमैन – दिनेश कुमार खारा
प्रबंध निदेशक – सी.एस. सेट्टी, अश्वनी भाटिया, स्वामीनाथन जानकीरमन और अश्विनी कुमार तिवारी
टैगलाइन – The banker to every Indian; The Nation banks on us; With you all the way; A bank of the common man.

Q. ‘द लोवी इंस्टीट्यूटद्वारा जारी नएकोविड-19 प्रदर्शन सूचकांक 2021” (Covid Performance Index) में 24.3 के स्कोर के साथ 98 देशों में भारत किस स्थान पर है?

Ans. 86वें

इस सूचकांक में शीर्ष 5 देश- न्यूजीलैंड (प्रथम), वियतनाम (दुसरे), ताइवान (तीसरे), थाईलैंड (चौथे) और साइप्रस (पांचवें) स्थान पर है
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटा की कमी के कारण चीन को इस सूची से बाहर रखा गया।
यह सूचकांक कोविड-19 प्रतिक्रिया पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध और तुलनीय आंकड़ों के आधार पर जारी किया गया है।
भारत के पड़ोसी देशों का रैंक- श्रीलंका (10वें), मालदीव (25वें), पाकिस्तान (69वें), नेपाल (70वें) और बांग्लादेश (84वें) स्थान पर है।
अमेरिका 94वें स्थान पर है।
किसी भी अन्य देश की तुलना में महामारी की सबसे ख़राब हैंडलिंग के लिए ब्राज़ील सूची में सबसे नीचे (96) स्थान पर है।
लोवी इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय नीति थिंक टैंक है।

Q. हाल ही में ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारीभ्रष्टाचार धारणा सूचकांक- 2020″ (Corruption Perception Index- CPI) में 40 के CPI स्कोर के साथ भारत किस स्थान पर है?

Ans. 86वें

भारत के साथ बुर्किना फासो, मोरक्को, पूर्वी तिमोर, त्रिनिदाद एवं टोबैगो और तुर्की संयुक्त रूप से 86वें पायदान पर हैं।
इस सूचकांक में 180 देशों को शामिल किया गया।
न्यूजीलैंड और डेनमार्क ने संयुक्त रूप से 88 के स्कोर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है।
सोमालिया और दक्षिण सूडान 12 के स्कोर के साथ सबसे निचले स्थान पर हैं।
भारत के पड़ोसी देशों का रैंक – मालदीव (75वें), चीन (78वें), श्रीलंका (94वें), नेपाल (117वें), पाकिस्तान (124वें) और बांग्लादेश (146वें) स्थान पर है।
Note: भारत, पिछले साल इस सूचकांक में 80वें स्थान पर था।
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल 1993 में स्थापित और बर्लिन (जर्मनी) में स्थित एक गैर-सरकारी संगठन है जो वैश्विक सामाजिक भ्रष्टाचार विरोधी उपायों के साथ उसका मुकाबला करने और उससे उत्पन्न होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए काम करती है।
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के वर्तमान प्रेसिडेंट- डेलिया फरेरा रूबियो

Q. विदेश मंत्रालय ने हाल ही में कजाकिस्तान में किस IFS अधिकारी को भारतीय राजदूत नियुक्त किया है?

Ans. शुभदर्शनी त्रिपाठी

कजाकिस्तान की राजधानी – नूर-सुल्तान (2019 से पहले अस्ताना)
राष्ट्रपति – कासिम जोमार्ट टोकायेव
प्रधानमंत्री – अस्कर मामिन
संसद – पार्लियामेंट
मुद्रा – टेंगे

Q. हाल ही में किस देश ने भौगोलिक संकेत अधिनियम 2020 के तहत बासमती चावल को अपने भौगोलिक संकेतक (जीआई) के रूप में पंजीकृत किया है?

Ans. पाकिस्तान

विश्व में बासमती चावल का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत है और दूसरे स्थान पर पाकिस्तान।

Q. भारत ने हाल ही में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता एवं ऊर्जा सहयोग को मज़बूत करने हेतु किसके साथ एक रणनीतिक साझेदारी समझौताकिया है?

Ans. अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी

27 जनवरी, 2021 को इस समझौता ज्ञापन (MoU) पर भारत की ओर से ऊर्जा सचिव संजीव नंदन सहाय और IEA की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. फतिह बिरोल ने हस्ताक्षर किए।
IEA – International Energy Agency
स्थापना – 1974
मुख्यालय – पेरिस
कार्यकारी निदेशक – डॉ. फतिह बिरोल
उप-कार्यकारी निदेशक – Dave Turk
सदस्य देश – 30
Note: भारत IEA का सदस्य नहीं है।

Q. हाल ही में केन्द्र सरकार ने स्टार्ट-अप इंडिया सीड फंड स्कीम‘ (SISFS) की घोषणा की है, इस स्कीम की अवधि क्या है?

Ans. 2021-2025

केंद्र सरकार ने प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट, प्रोडक्टट्रायल, मार्केट-एंट्री और व्यावसायीकरण के लिए स्टार्टअप को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए इस स्कीम की घोषणा की है।
1 अप्रैल 2021 से प्रभाव में आनेवाली इस योजना के लिए 945 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है।
इस योजना का फायदा उठाने के लिए स्टार्टअप्स के पास उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) की मान्यता होनी चाहिए।
इसके स्टार्टअप्स दो साल से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए साथ ही उसके मूल उत्पाद या सेवाओं में प्रौद्योगिकी का उपयोग होना चाहिए
एक अन्य शर्त के अनुसार, स्टार्टअप को केंद्र या राज्य सरकार के किसी अन्य योजना के तहत 10 लाख रुपये से अधिक की मौद्रिक सहायता नहीं मिली हो।

Q. 29 जनवरी 2021 को किस केन्द्रीय मंत्री ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 को प्रस्तुत किया?

Ans. निर्मला सितारमण

आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के मुख्य बिंदु
इस आर्थिक सर्वेक्षण को सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) के. सुब्रमण्यन के नेतृत्व में एक टीम द्वारा तैयार किया गया.
चालू खाते का घाटा दो फीसदी पर है, जोकि पिछले 17 वर्षों के न्यूनतम स्तर पर है।
चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी -7.7 फीसदी होगी। 
वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की GDP में 11 फीसदी की वृद्धि का अनुमान।
वित्त वर्ष 2020-21 में कृषि क्षेत्र की विकास दर 3.4 फीसदी रहने का अनुमान, साथ ही उद्योग क्षेत्र में 8.8 और सेवा क्षेत्र में 8.6 फीसदी की गिरावट का अनुमान।
23 दिसंबर 2020 तक भारत सरकार ने 41,061 स्टार्टअप्स को मान्यता दी।
Note: पहला आर्थिक सर्वेक्षण 1950-51 में बजट के साथ पेश किया गया था। बाद में चलकर 1964 में इसे केंद्रीय बजट से अलग कर दिया गया।

Q. 28 जनवरी 2021 कोभारत-जापान एक्ट ईस्ट फोरमकी कौन-सी बैठक आयोजित की गई?

Ans. पांचवीं

इस संयुक्त बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।
इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और जापान का प्रतिनिधित्व भारत में जापानी राजदूत सुजुकी सातोशी ने किया।
इस बैठक में भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में जलविद्युत, कनेक्टिविटी, सतत विकास, कौशल विकास और जल संसाधनों के दोहन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
भारत के उत्तर-पूर्व क्षेत्र के आर्थिक आधुनिकीकरण के लिए विशिष्ट परियोजनाओं जैसे विकासात्मक अवसंरचना, कनेक्टिविटी, संस्कृति, औद्योगिक संपर्क और खेल-संबंधी गतिविधियों को चिन्हित करने के उद्देश्य से भारत-जापान के बीच “एक्ट ईस्ट फोरम” की स्थापना वर्ष 2017 में की गई थी।
जापान ने कोविड-19 से मुकाबला करने के लिए भारत को 2,113 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
जापान की राजधानी – टोक्यो
सम्राट  – नारूहितो
प्रधानमंत्री  – योशिहिदे सुगा
संसद – नेशनल डायट
मुद्रा – येन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!