Current Affairs

27 January 2021 Current Affairs | 27 January Current Affairs in Hindi by NeedsEdu

27 January 2021 Current Affairs

Q. IPL की फ्रैंचाइजी टीम राजस्थान रॉयल्स ने किस दिग्गज बल्लेबाज को अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया है?

Ans. कुमार संगाकारा

कुमार संगकारा श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हैं।
संगाकारा वर्तमान में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के प्रेसिडेंट हैं जो अक्टूबर 2021 तक पद पर बने रहेंगे।
संगाकारा, MCC का अध्यक्ष पद पर काबिज होने वाले पहले गैरब्रिटिश व्यक्ति हैं।
कुमार संगाकारा के बाद MCC के 233 साल के इतिहास में “क्लेयर कोनोर” (इंग्लैंड) पहली महिला अध्यक्ष होंगी।
IPL टीम राजस्थान रॉयल्स ने अपना नया कप्तान संजू सैमसन को बनाया है।

Q. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने हाल ही में न्यू स्टार्ट संधि‘ (New Star Treaty) को अगले कितने साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है?

Ans. 05 साल

START- Strategic Arms Reduction Treaty 
अमेरिका और रूस के बीच 8 अप्रैल 2010 को प्राग (चेक रिपब्लिक) में ‘न्यू स्टार्ट संधि’ पर हस्ताक्षर किए गए थे.
यह संधि 5 फरवरी 2011 को लागू हुई थी.
यह संधि 5 फरवरी 2021 को समाप्त हो रही है.
अमेरिका और रूस द्वारा परमाणु हथियार उत्पादन और उपयोग को कम करने के लिए इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे.

Q. भारतीय सशस्त्र बलों ने 21 से 25 जनवरी, 2021 के बीच कहां पर एक बड़े पैमाने पर त्रि-सेवा संयुक्त उभयचर अभ्यास AMPHEX – 21 का आयोजन किया?

Ans. अंडमान सागर

AMPHEX- Amphibious Exercise
अंडमान सागर में आयोजित ‘कवच’ अभ्यास भी AMPHEX- 21 का ही हिस्सा था।
इस अभ्यास में नौसेना, सेना के उभयचर सैनिकों, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक बल ने भाग लिया।
यह अभ्यास अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Q. किस केन्द्रीय मंत्री नेआयुष्मान CAPF योजनालांच किया है?

Ans. अमित शाह

इस योजना के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को देश के 24,000 अस्पतालों में कैशलेस और पेपरलेस चिकित्सा की सुविधा मिलेगी।
इस योजना के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मी और उनके परिवार के सदस्य लाभान्वित होंगे।
यह योजना गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की एक संयुक्त पहल है।

Q. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही मेंराष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ चुनावी आचरण पुरस्कार-2020” के तहत किसे एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया?

Ans. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मेघालय

एफ आर खारकोंगर, जो मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) हैं उन्होंने यह पुरस्कार रिसीव किया।
चुनाव में सूचना प्रौद्योगिकी अनुप्रयोगों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Q. हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहां परएकीकृत हथियार डिजाइन प्रणाली केंद्रका उद्घाटन किया?

Ans. हैदराबाद

इस केंद्र को हैदराबाद स्थित डीआरडीओ के एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कंपलेक्स में स्थापित किया गया है।
यह सुविधा केन्द्र सरफेस टू एयर मिसाइल (SAM) सिस्टम और बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम के लिए कमांड और कंट्रोल सिस्टम के डिजाइन और विकास में क्षमता बढ़ाएगी।
वेंकैया नायडू, भारत के 13वें उपराष्ट्रपति हैं।

Q. भारत और किस देश ने हाल ही में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ITC) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?

Ans. जापान

इस समझौते के तहत भारत के दूरसंचार विभाग और जापान के संचार मंत्रालय 5G से जुड़ी प्रौद्योगिकियों, दूरसंचार सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक सुरक्षा आदि क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाएंगे।
Note: हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और जापान के बीच ‘निर्दिष्ट कुशल कामगारों’ की सहभागिता से जुड़े एक समझौता ज्ञापन की मंजूरी प्रदान कर दी।
जापान की राजधानी – टोक्यो
सम्राट – नारूहितो
प्रधानमंत्री – योशिहिदे सुगा
संसद – नेशनल डायट
मुद्रा – येन

Q. भारत ने हाल ही में ईरान के चाबहार बंदरगाह को 25 मिलियन डॉलर की कितने हार्बर क्रेनकी आपूर्ति की है?

Ans. दो

इन क्रेन का इस्तेमाल बंदरगाह पर माल के उतार-चढ़ाव के लिए किया जाता है।
चाबहार बंदरगाह भारत के सहयोग से निर्मित ईरान का एकमात्र समुद्री बंदरगाह है।
इस बंदरगाह का संचालन ईरान के ‘आर्या बनादर ईरानी’ और भारत के ‘इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा किया जाता है।

Q. हाल ही में किस प्रसिद्ध इतिहासकार, लेखक, कवि और सेवानिवृत्त नौकरशाह का निधन हो गया?

Ans. नरेंद्र लूथर

नरेन्द्र लूथर, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पहले अधिकारियों में से एक थे। वे 1955 बैच के IAS अधिकारी थे।
उन्हें हैदराबाद के इतिहास और संस्कृति के “गंगा जमुनी तहजीब” का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में भी काम किया था।
लूथर द्वारा रचित प्रमुख पुस्तकें- ‘हैदराबाद: ए बायोग्राफी, प्रिंस, पोएट, लवर, बिल्डर मोहम्मद कुली कुतुब शाह, लश्कर, द स्टोरी ऑफ सिकंदराबाद, दि प्रिंस ऑफ फोटोग्राफर राजा दीन दयाल’ इत्यादि।

Q. जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसेसर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार 2020” से सम्मानित किया है?

Ans. मुहम्मद मोहसिन

जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार के तहत राष्ट्रपति ने कुल 40 पुरस्कार वितरित किए।
जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार के तहत तीन श्रेणीयों में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं- सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा रक्षा जीवन पदक।
इसमें 8 लोगों को ‘उत्तम जीवन रक्षा पदक’ और 31 लोगों को ‘जीवन रक्षा पदक’ प्रदान किया गया।
यह सभी पुरस्कार अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरे के प्राणों को रक्षा करने के लिए दिया जाते हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति हैं।

Q. 26 जनवरी को वर्चुअली रूप से आयोजित छः दिवसीयभारत पर्व 2021″ का उद्घाटन किसने किया?

Ans. ओम बिड़ला

आयोजनकर्ता- केन्द्रीय पर्टन मंत्रालय (राज्यमंत्री- प्रहलाद पटेल)
भारत पर्व’ एक प्रकार का पर्यटन उत्सव है। इस दौरान भारत के अनेक हिस्सों के पर्यटन स्थलों, व्यंजनों, हस्तकला और अन्य विशेषताओं का प्रदर्शन किया जाता है।
इसका उद्देश्य भारत में पर्यटन का बढ़ावा देना है।
ओम बिड़ला लोकसभा के 17वें स्पीकर (अध्यक्ष) हैं।

Q. हाल ही में किस स्थान परजालियांवाला बाग शताब्दी स्मारक पार्ककी आधारशिला रखी गई?

Ans. अमृतसर

यह पार्क, 3.52 करोड़ रुपये की लागत से अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में अमृत आनंद पार्क में 4,490 वर्ग मीटर में बनेगा.
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिह ने 25 जनवरी 2021 को इस पार्क की आधारशिला रखी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ‘गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी’ में जलियांवाला बाग चेयर स्थापित करने की भी घोषणा की।
जालियांवाला बाग हत्याकांड- 13 अप्रैल 1919
जालियांवाला बाग में लोग रॉलेट एक्ट का विरोध करने के लिए बैठे थे तभी एक अंग्रेज ऑफिसर जनरल डायर ने उनपर गोलियां चलवा दी।
जनरल डायर को लोगों पर गोलीबारी चलाने का निर्देश पंजाब के तत्कालीन गर्वनर जनरल माइकल फ्रांसिस ओ’ड्वायर ने दिया था।
जालियांवाला बाग हत्याकांड भारत का वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड था।

Q. वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक 2021 के मुताबिक वैश्विक जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित देशों में भारत किस स्थान पर है?

Ans. 7वें

यह सूचकांक जर्मनी स्थित NGO और पर्यावरण थिंक टैंक “जर्मनवॉच” द्वारा जारी किया गया है।
इस सूचकांक का यह 16वां संस्करण है। 
इस सूचकांक में मोज़ाम्बिक (प्रथम), ज़िम्बाब्वे (दुसरे), बहामास (तीसरे), जापान (चौथे) और मलावी (पांचवें) स्थान पर है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000-19 के बीच जलवायु परिवर्तन से सबसे अधिक प्रभावित 10 देशों में से 8 निम्न या निम्न मध्य आय वाले देश हैं।
Note: पिछले “वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक, 2020” में भारत 5वें स्थान पर था।

Q. हाल ही में किस राज्य मुख्यमंत्री ने अवलोकननामक एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है?

Ans. कर्नाटक

यह एक पारदर्शी ई-गवर्नेस उपकरण है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से सरकार को विभाग द्वारा किए गए खर्च के आधार पर धन जारी करने में मदद मिलेगी।
यह सॉफ्टवेयर राज्य सरकार को 1,800 कार्यक्रमों पर किए गए खर्च पर डेटा का उपयोग करने में सक्षम करेगा।
कर्नाटक
ई-गवर्नेस पोर्टल “FRUITS” (Farmer Registration and Unified beneficiary Information System) लांच।
देश का पहला “Girls Football Academy“ – बंगलुरू
नेकर सम्मान योजना
राज्य सरकार ‘मराठा विकास प्राधिकरण’ स्थापित करेगी।
“विजयनगर” 31वां जिला।
कर्नाटक का पहला कचरे से चलने वाला बिजली संयंत्र की आधारशिला – बंगलुरू
श्वसन स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतू “प्राणवायु कार्यक्रम”.
सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी के लिए “जनसेवक योजना”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!