Current Affairs

22 February 2021 Current Affairs | 22 February Current Affairs in Hindi by NeedsEdu

22 February 2021 Current Affairs

Q. आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (ASD) से पीड़ित किस 12 वर्षीय भारतीय महिला ने तैराकी में नया रिकॉर्ड बनाया है?

Ans. जिया राय

जिया ने बान्द्रा-वरली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किमी की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।
जिया उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली हैं।
इससे पहले जिया फरवरी 2020 में एलिफैंटा द्वीप से गेटवे ऑफ इंडिया के बीच 14 किमी की दूरी मात्र 3 घंटे 27 मिनट में तय कर विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है।

Q. कैमिला रखिमोवा के साथ मिलकर किस भारतीय नेफिलिप आइलैंड ट्राफी टेनिस टूर्नामेंट 2021” में महिला युगल का खिताब जीता?

Ans. अंकिता रैना

महिला एकल विजेता – किम्बी बिरैल (ऑस्ट्रेलियन)
इसी के साथ अंकिता रैना सानिया मिर्जा के बाद WTA रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
अंकिता रैना 115वें स्थान से सीधे 94वें स्थान पर आ गई है।

Q. पुरुष एकल वर्ग मेंऑस्ट्रेलियन ओपन 2021″ का खिताब किसने जीता है?

Ans. नोवाक जोकोविक

ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस में जोकोविक की ये 9वीं और कैरियर की 18वीं ग्रैंड स्लैम खिताब है।
सबसे अधिक बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले जोकोविक विश्व के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। (प्रथम – राफेल नडाल, 13 बार)
पुरूष युगल में ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता – इवान डोडिग (क्रोएशिया) और फिलिप पोलासेक (स्लोवाकिया)
ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत 1905 में हुई थी तब से लेकर 1987 तक यह ग्रास कोर्ट पर खेला गया. 1988 के बाद से यह मेलबोर्न पार्क के हाई कोर्ट पर आयोजित किया जाने लगा.
मैट्स विलेंडर (स्वीडन) एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रलियन ओपन दोनों, ग्रास कोर्ट और हाई कोर्ट पर जीता है।

Q. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री नेगहन मिशन इन्द्रधनुष 3.0″ (Intensified Mission Indradhanush 3.0) लॉन्च किया है?

Ans. डॉ. हर्षवर्धन

इस मिशन का पहला चरण 22 फरवरी से 15 दिनों तक जबकि दूसरा चरण 22 मार्च से 15 दिनों के लिए शुरू किया जाएगा।
गहन मिशन इन्द्रधनुष 2017 में गर्भवती महिलाओं और 2 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण लिए शुरू किया गया था जिन्हें शहरों में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कवर नहीं किया गया था।
भारत में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मुफ्त में नियमित टीकाकरण प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ‘मिशन इन्द्रधनुष 2014 में शुरू किया गया था।

इसे भी पढ़े: 21 February 2021 Current Affairs

Q. औद्योगिक जल उपयोग दक्षता की श्रेणी में फिक्की जल पुरस्कार 2020 में प्रथम पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?

Ans. ट्राइडेंट लिमिटेड

FICCI – Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry
स्थापना – 1927
मुख्यालय – नई दिल्ली
प्रेसिडेंट – उदय शंकर
महासचिव – दिलीप चेनॉय

Q. पुरूष श्रेणी में प्रथम लेफ्टिनेंट गवर्नर आइस हॉकी कप टूर्नामेंट 2021′ का खिताब किसने जीता?

Ans. लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट्स सेंटर (LSRC)

वही महिला श्रेणी के फाइनल में खारू महिलाओं ने डोमखार महिलाओं को हराया।
इस टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथूर थे।

Q. एक करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की डोज देने वाला दूसरा सबसे तेज देश कौन बना है?

Ans. भारत

Q. ग्रीनपीस साउथ ईस्ट एशिया एनालिस ऑफ आईक्यू एयर डाटा (IQ Air Data 2020) के अनुसार 2020 में भारत में वायु प्रदूषण से किस शहर में सबसे अधिक मौतें हुई?

Ans. दिल्ली

इस रिपोर्ट के अनुसार वायू प्रदूषण से दिल्ली में 2020 में लगभग 54,000 मौतें हुई।
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित राजधानी है। यहां पीएम 2.5 से सबसे अधिक मौतें हुई। वैश्विक स्तर पर इसके बाद जापान की राजधानी टोक्यो है, जहां 40 हजार मौतें हुई। वहीं तीसरे स्थान पर शंघाई (चीन), चौथे स्थान पर साओ पाउलो (ब्राजील) और पांचवें स्थान पर मेक्सिको सिटी है।
भारत में मुम्बई और बंगलुरू क्रमशः 25,000 और 12,000 मौतों के साथ दुसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
Note: बीते वर्ष प्रदूषण का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के तय मानक के हिसाब से करीब छह गुना अधिक था।

Q. भारतीय नौसेना ने नौसेना इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के अंडरवाटर डोमेन में अनुसंधान के लिए किस संस्था के साथ भागीदारी की है?

Ans. आईआईटी दिल्ली

भारतीय नौसेना की स्थापना – 26 जनवरी 1950 (Note- रॉयल इंडियन नेवी के नाम से इसकी स्थापना 1612 ई. में की गई थी।)
नौसेना दिवस – 4 दिसंबर (क्योंकि 4 दिसंबर को 1971 को भारत-पाक युद्ध के दौरान “ऑपरेशन ट्राइडेंट” सफल हुआ था)
मुख्यालय – नई दिल्ली
कमांडर इन चीफ – रामनाथ कोविंद
चीफ ऑफ द नवल स्टाफ – करमबीर सिंह
वाइस चीफ ऑफ द नवल स्टाफ – जी अशोक कुमार
डिप्टी चीफ ऑफ द नवल स्टाफ – एम एस पवार

इसे भी पढ़े: 20 February 2021 Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!